मानकों की अनदेखी करने वाले कई संस्थान हुए सील: नगर निगम और प्रशासन की कार्रवाई; होटल जेएमसी समेत शोरूम और जिम पर जड़े ताले
KHULASA FIRST
संवाददाता

फायर सेफ्टी पर प्रशासन की सख्ती
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को जूनी इंदौर क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां पाए जाने पर प्रशासन ने कई संस्थानों को मौके पर ही सील कर दिया। अचानक हुई कार्रवाई से शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम घनश्याम धनगर के नेतृत्व में तहसीलदार राकेश सस्तिया, कमलेश कुशवाह, नायब तहसीलदार डीपी सोनी और फायर ऑफिसर विनोद मिश्रा की टीम ने विभिन्न इमारतों की जांच की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई बड़े संस्थानों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और कुछ स्थानों पर सुरक्षा उपकरण केवल दिखावे के लिए लगे थे।
लापरवाही की गंभीरता को देखते हुए टीम ने सम्राट अशोक नगर स्थित जेएमसी होटल सहित प्लॉट क्रमांक 2, 10 और 11 पर संचालित जिम, लाइब्रेरी और कई शोरूम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लोक स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बीओ आनंद रैदास सहित मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान उन सभी भवनों के खिलाफ जारी रहेगा, जहां फायर एनओसी नहीं ली गई है या सुरक्षा उपकरण बंद पड़े हैं।
इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य भविष्य में होने वाली किसी भी संभावित आगजनी की घटना को रोकना और व्यापारियों को सुरक्षा नियमों के प्रति जवाबदेह बनाना है।
जब तक ये संस्थान सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते, इन्हें दोबारा खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!