लड़की भगाने पर युवक के साथ बर्बरता: निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया; मारपीट भी की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां लड़की भगाने को लेकर एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ भीड़ ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दी।
पहले उसकी जमकर पिटाई की गई, फिर कपड़े उतारकर रस्सी से बांधा गया और करीब डेढ़ किलोमीटर तक बाजार में घुमाया गया।
प्रेम संबंध से जुड़ा है मामला
इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है। आरोपी पक्ष को शक था कि नाबालिग लड़का उनके परिवार की एक लड़की को भगा ले गया है।
इसी बात से नाराज होकर लोगों ने कानून अपने हाथ में ले लिया। नाबालिग को पहले एक जगह पकड़कर बंधक बनाया गया, जमकर मारपीट की गई और फिर सरेआम उसके कपड़े उतारकर अपमानित किया गया।
कोई बचाने नहीं आया
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नाबालिग को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटा जा रहा है। उस समय सड़क पर सैकड़ों लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर उसे बचाने की हिम्मत नहीं की।
मां के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा पीड़ित
पंवासा क्षेत्र में रहने वाला पीड़ित नाबालिग शुक्रवार को अपनी मां के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा। उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया, पहले बेरहमी से पीटा और फिर कपड़े फाड़ दिए।
तीन महीने पहले लड़की को लेकर भागा था
पीड़ित ने बताया कि वह शंकरपुर में रहता था और पास में रहने वाली लड़की से प्रेम करता था। करीब तीन महीने पहले वह लड़की को लेकर घर से भाग गया था। बाद में दोनों को पंवासा थाने में पेश किया गया, जहां से लड़के को जेल भेज दिया था, जबकि लड़की को सुधार गृह भेजा गया था।
पैसे लेने आया था
लड़के ने बताया कि एक महीने बाद जेल से रिहा होने पर वह अपनी अपाहिज मां के साथ मौसी के घर देवास चला गया था। गुरुवार को मां की तबीयत खराब होने पर वह पैसे लेने के लिए उज्जैन आया था।
डर के चलते उसने श्री सिंथेटिक्स के पास दोस्त को बुलाया, जहां आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
पुलिसवालों ने छुड़ाया
पीड़ित के अनुसार, पंवासा थाने के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे इस हालत में देखा और छुड़ाकर थाने ले गए। उस समय मारपीट करने वाले आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन शाम तक सभी को छोड़ दिया।
पीड़ित ने बताया कि बाद में इस घटना की जानकारी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को लगी, जिसके बाद वे उसे पुलिस कंट्रोल रूम लेकर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
एएसपी बोले- चार आरोपी हिरासत में लिए
एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि नाबालिग को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में थाना पंवासा में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!