500 रुपए के लिए युवक की हत्या: 3 बदमाशों ने उतारा मौत के घाट; सिर पर किए ताबड़तोड़ वार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 500 रुपए के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। यह मामला गोहलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पास स्थित रैनबसेरा के सामने का है, जहाँ युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
दोस्तों ने ही ले ली जान
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवक की पहचान आकाश उर्फ अक्कू के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। आरोप है कि उसके तीन दोस्तों- देवेंद्र झारिया, हिमांशु सोनी और आकाश उर्फ अंधरा ने उसे शराब लाने के लिए 500 रुपए दिए थे।
सिर पर किए ताबड़तोड़ वार
जब आकाश शराब लेकर वापस नहीं आया, तो इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।गुस्से में आकर आरोपियों ने आकाश पर पत्थर से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
रैनबसेरा के सामने मिली खून से सनी लाश
बस स्टैंड के रैनबसेरा के सामने युवक का शव मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शव की हालत देखकर साफ था कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए गोहलपुर पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला शराब के नशे और मामूली पैसों के विवाद का नतीजा है, जिसने एक युवक की जान ले ली। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!