इतनी एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार: कहां छिपा रखा था नशे का सामने, पुलिस को देखकर क्या किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ कार के आर्म्स रेस्ट बॉक्स में छिपा रखा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सोमवार रात क्राइम ब्रांच की टीम रुद्र एजेंसी बिल्डिंग के पास एक खाली मैदान में संदिग्धों की जांच कर रही थी। वहां एक व्यक्ति कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा मिला। पुलिस वाहन को देखकर वह कार लेकर भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे रोक लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूरज मिश्रा निवासी नंदबाग बताया। संदेह होने पर कार की तलाशी ली गई, जिसमें आर्म्स रेस्ट बॉक्स के अंदर पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट में 10 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ड्रग्स, एक कार और मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सस्ते दामों में ड्रग्स खरीदकर नशे के आदी लोगों को महंगे दाम पर बेचता था। वह पेशे से ड्राइवर है और 10वीं तक पढ़ाई कर चुका है। पुलिस उससे सप्लाई नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

दीपावली पर मिठास के बाजार में मिलावट का खतरा:हर बार छापे हर साल वही सवाल

अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम:नर्मदा के चौथे चरण के लिए 1,320 करोड़ से अधिक के अनुबंध

मध्य प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी:एक लाख करोड़ के निवेश की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री का फोकस; मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा शहरी विकास, रोजगार और उद्योगों के केंद्र बनेंगे शहर

दूसरों को नसीहत खुद की व्यवस्था पर चुप्पी:एलआईजी चौराहे पर पतरे धोने में बहाया हजारों लीटर पानी; लीकेज वाले टैंकर ने भी सड़क पर बहाया जल

हम करें राष्ट्र आराधन:इंदौर में आज संघ का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन; शताब्दी वर्ष के समापन पर जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किस अधिकारी के बारे में बोले- ‘यू आर ए वेरी गुड लीडर आफ्टर रिटायरमेंट’:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके; मंत्री तुलसी सिलावट भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

किसान की बेरहमी से हत्या:घर में घुसकर तलवार-लाठियों से किया हमला; बेटा घायल, 4 साल की पोती का पैर टूटा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!