राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: दो आरोपियों को क्लीन चिट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड ने अब नया मोड़ ले लिया है। जिस केस को शिलांग पुलिस ने मजबूती से जोड़ने का दावा किया था, उसी में दो आरोपी दोषमुक्त कर दिए गए हैं। सवाल यह नहीं कि आरोपी कौन हैं, बल्कि यह कि क्या शुरुआती जांच जल्दबाजी और अनुमान के सहारे आगे बढ़ाई गई?
जानकारी के अनुसार मामले में गार्ड बलवीर अहिरवार और बिल्डिंग मालिक लोकेंद्रसिंह तोमर को शिलांग की ईस्ट खासी हिल्स पुलिस ने इसलिए गिरफ्तार किया था, क्योंकि हत्या के बाद मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी जिस फ्लैट में रुकी थी, वह लोकेंद्र की हीरा नगर स्थित बिल्डिंग में था।
फ्लैट ब्रोकर शिलोम जेम्स के जरिये किराए पर लिया गया था और एग्रीमेंट किसी अन्य के नाम पर हुआ। इसी कड़ी को आधार बनाकर दोनों को शक के घेरे में लिया गया। हालांकि विस्तृत जांच, कॉल डिटेल, दस्तावेजी पड़ताल और घटनाक्रम के सत्यापन के बाद पुलिस को न तो हत्या में उनकी भूमिका मिली और न ही किसी तरह के सबूत मिटाने की पुष्टि हो सकी। नतीजतन दोनों को क्लीन चिट देकर रिहा कर दिया गया।
ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक सूचनाओं और परिस्थितिजन्य संदेह के आधार पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर आरोप टिक नहीं पाए।
पुलिस ने केस में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह सहित अन्य नामजद आरोपी अब भी न्यायिक हिरासत में हैं।
इस घटनाक्रम के बाद केस की शुरुआती जांच पर सवाल उठने लगे हैं। क्या निर्दोषों को जल्दबाजी में आरोपी बनाया गया? क्या असली कड़ियों तक पहुंचने से पहले ही शक के तीर चला दिए गए? राजा
रघुवंशी हत्याकांड अब सिर्फ एक मर्डर केस नहीं, बल्कि जांच की विश्वसनीयता की भी अग्नि-परीक्षा बनता जा रहा है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!