SIR के बाद बड़ा फेरबदल: 3.90 लाख मतदाता हुए कम; इन दिग्गजों की विधानसभा को लगा सबसे ज्यादा झटका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। नई सूची के अनुसार जिले में करीब 3 लाख 90 हजार मतदाताओं की कमी आई है। अब इंदौर जिले में कुल 24 लाख 86 हजार 996 मतदाता दर्ज हैं, जबकि SIR से पहले यह संख्या लगभग 28.76 लाख थी।
इन दिग्गजों की विधानसभा को सबसे ज्यादा झटका
इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटों में सबसे अधिक असर इंदौर-5 विधानसभा पर पड़ा है। विधायक महेंद्र हार्डिया की विधानसभा इंदौर-5 में 78 हजार मतदाता घटे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की इंदौर-1 सीट से 70 हजार नाम हटे।
विधायक रमेश मेंदोला की विधानसभा में 63 हजार मतदाता कम हुए। सबसे कम असर मंत्री तुलसी सिलावट की सांवेर विधानसभा में दिखा, जहां सिर्फ 9 हजार मतदाता घटे।
विधानसभावार घटे मतदाताओं का विवरण
देपालपुर: 2.79 लाख → 2.55 लाख (24 हजार कम)
इंदौर-1: 3.81 लाख → 3.11 लाख (70 हजार कम)
इंदौर-2: 3.52 लाख → 2.89 लाख (63 हजार कम)
इंदौर-3: 1.88 लाख → 1.54 लाख (34 हजार कम)
इंदौर-4: 2.51 लाख → 2.18 लाख (33 हजार कम)
इंदौर-5: 4.30 लाख → 3.52 लाख (78 हजार कम)
महू: 2.89 लाख → 2.66 लाख (23 हजार कम)
राउ: 3.79 लाख → 3.38 लाख (41 हजार कम)
सांवेर: 3.15 लाख → 3.06 लाख (9 हजार कम)
जिले में अब मतदाताओं का गणित
कुल मतदाता: 24,86,996
पुरुष: 12.52 लाख
महिला: 12.34 लाख
कलेक्टर ने दी राजनीतिक दलों को जानकारी
अंतिम सूची जारी होने के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पवार नवजीन विजय भी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने बताया कि 23 दिसंबर को जारी प्रारंभिक सूची में मतदाताओं की संख्या 24.20 लाख थी। इसके बाद प्राप्त फॉर्म और दावों-आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम संख्या बढ़कर 24.86 लाख हो गई।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!