पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुरदासपुर।
पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार कर नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है।
55 करोड़ की हेरोइन जब्त
आरोपियों के कब्जे से 11 किलो हेरोइन और 5.75 लाख रुपए की ड्रग्स मनी बरामद की गई है। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
एसएसपी आदित्य ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद वसीम, निवासी कासिमपुर, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), हर्षदीप सिंह उर्फ हर्ष, निवासी अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।
तस्करी में इस्तेमाल हो रही गाड़ियां भी जब्त
पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ-साथ एक सफेद होंडा सिटी कार, एक हुंडई वरना कार भी जब्त की है, जिनका इस्तेमाल हेरोइन की तस्करी के लिए किया जा रहा था।
अलग-अलग ऑपरेशन में गिरफ्तारी
एसएसपी के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई।
पहला ऑपरेशन
आरोपी हर्षदीप सिंह उर्फ हर्ष को गुरदासपुर के चिट्टी गांव के पास उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह वरना कार में हेरोइन की खेप सप्लाई करने जा रहा था। उसके पास से 8 किलो हेरोइन, 3.5 लाख रुपए ड्रग्स मनी बरामद की गई।
दूसरा ऑपरेशन
दूसरे मामले में मोहम्मद वसीम को दीनानगर के पनियाड़ शुगर मिल के पास नाके के दौरान पकड़ा गया। उसकी कार की तलाशी लेने पर 6 पैकेटों में 3 किलो हेरोइन, 2.25 लाख रुपए ड्रग्स मनी बरामद हुई।
पाकिस्तान कनेक्शन की जांच
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी भारत में मौजूद हैंडलर्स के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और आगे और गिरफ्तारियों से इंकार नहीं किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
एसएसपी ने कहा कि गुरदासपुर पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और आने वाले दिनों में ऐसे नेटवर्क पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!