पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाइना चाकू बेचने वाले 2 बदमाशों को दबोचा; 5 किए जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जिले में चाइना चाकू की अवैध खरीद-फरोख्त लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पनागर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 5 धारदार चाइना चाकू बरामद किए गए हैं।
आरोपियों का जुलूस निकाला
दोनों आरोपी पनागर के बजरंग वार्ड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो दूसरे शहरों से चाकू लाकर स्थानीय अपराधियों को सप्लाई करते थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का जुलूस निकालकर इलाके में कानून का संदेश भी दिया।
पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी
पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि निखिल केवट उर्फ निक्की और उसका एक साथी बजरंग वार्ड स्थित कामधेनु नगर के सामने बरा के चबूतरे के पास खड़े हैं।
उनके पास एक सफेद थैले में बड़ी संख्या में चाकू रखे हैं और वे किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के बाद पनागर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।
घेराबंदी कर पकड़ा
मुखबिर के बताए हुलिए का युवक सफेद थैला लिए नजर आया। जैसे ही उसने पुलिस को देखा, वह भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी में मिले चाकू
गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल उर्फ निक्की केवट (23) निवासी रैपुरा, मांटेश्वरी स्कूल के सामने के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 बटनदार और 2 खंजरनुमा धारदार चाइना चाकू बरामद किए गए।
पूछताछ में निखिल ने बताया कि ये चाकू उसे महाराजपुर निवासी अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा ने दिए थे, जिसे वह बेचने के लिए खड़ा था।
दोनों आरोपी जेल भेजे गए
पनागर थाना प्रभारी ने बताया कि निखिल उर्फ निक्की केवट के कब्जे से कुल 5 चाइना चाकू जब्त किए गए हैं। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का सख्त संदेश
पनागर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!