पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्योपुर।
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आवदा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 40 हजार रुपए कीमत की स्मैक बरामद की है।
मुखबिर की सूचना पर दी दबिश
पुलिस के मुताबिक शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही आवदा थाना पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके से तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से स्मैक बरामद हुई।
एक ही परिवार के है आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र घनश्याम खटीक (32), अभिषेक पुत्र घनश्याम खटीक (23) और घनश्याम पुत्र मुन्नालाल खटीक (52) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी अचार वाला सहराना, थाना कराहल, जिला श्योपुर के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों आपस में परिवार के सदस्य हैं।
एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। रविवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसपी ने दी सख्त चेतावनी
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने कार्रवाई करने वाली टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध धंधे में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
संबंधित समाचार

विधायक का फोन घनघनाते ही बदला पुलिस का रवैया:एक पखवाड़े से कर्ज में डूबे लापता बेटे के पिता का आरोप

दीपावली पर मिठास के बाजार में मिलावट का खतरा:हर बार छापे हर साल वही सवाल

अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम:नर्मदा के चौथे चरण के लिए 1,320 करोड़ से अधिक के अनुबंध

मध्य प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी:एक लाख करोड़ के निवेश की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री का फोकस; मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा शहरी विकास, रोजगार और उद्योगों के केंद्र बनेंगे शहर

दूसरों को नसीहत खुद की व्यवस्था पर चुप्पी:एलआईजी चौराहे पर पतरे धोने में बहाया हजारों लीटर पानी; लीकेज वाले टैंकर ने भी सड़क पर बहाया जल

हम करें राष्ट्र आराधन:इंदौर में आज संघ का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन; शताब्दी वर्ष के समापन पर जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किस अधिकारी के बारे में बोले- ‘यू आर ए वेरी गुड लीडर आफ्टर रिटायरमेंट’:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके; मंत्री तुलसी सिलावट भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

किसान की बेरहमी से हत्या:घर में घुसकर तलवार-लाठियों से किया हमला; बेटा घायल, 4 साल की पोती का पैर टूटा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!