अस्पताल की बड़ी लापरवाही: खुले रास्ते पर कर दिया शव का पोस्टमार्टम; लोगों के बीच स्ट्रेचर पर की गई चीर-फाड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के हमीदिया अस्पताल से संवेदनशीलता और व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में मॉर्च्युरी के अंदर जाने वाले खुले रास्ते पर ही एक शव का पोस्टमॉर्टम किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है।
शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया था
घटना के दौरान वहां आम लोगों, मरीजों के परिजनों और आने-जाने वालों की मौजूदगी बनी रही। जानकारी के मुताबिक, बजरिया थाना क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया था।
लोगों को वहां से हटना पड़ा
आरोप है कि शव को मॉर्च्युरी के अंदर ले जाने के बजाय बाहर खुले रास्ते पर स्ट्रेचर पर रख दिया गया और वहीं पोस्टमॉर्टम शुरू कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव से तेज बदबू आने के कारण कई लोगों को वहां से हटना पड़ा।
खुले स्थान पर शव की चीर-फाड़ करते दिखे
वीडियो में डॉक्टर खुले स्थान पर शव की चीर-फाड़ करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
HOD की सफाई
मामले में गांधी मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग के HOD डॉ. आशीष जैन ने सफाई देते हुए कहा कि कुछ विशेष मामलों में पोस्टमॉर्टम मॉर्च्युरी के बाहर बने शेड वाले क्षेत्र में किया जाता है, जबकि सामान्य पोस्टमॉर्टम अंदर ही होते हैं। उन्होंने दावा किया कि खुले एरिया में केवल शव की सफाई या कीड़े हटाने जैसी प्रक्रिया होती है।
वायरल वीडियो ने किया खुलासा
हालांकि वायरल वीडियो और प्रशासन के दावों में विरोधाभास नजर आ रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि डॉक्टर स्ट्रेचर पर ही मुख्य पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया करते दिख रहे हैं। वहीं जिस स्थान पर शव रखा गया था, वहां लोगों की लगातार आवाजाही भी जारी थी।
कार्यप्रणाली उठे सवाल
घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और फॉरेंसिक विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!