खबर
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 3:10 pm
शेयर करें:
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
मध्य प्रदेश से गुजरात ले जाए जा रहे मादक पदार्थ के खिलाफ दाहोद पुलिस की एंटी नारकोटिक्स विंग ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।

8.945 किलो डोडा चूरा बरामद
पुलिस के मुताबिक महिला के कब्जे से 8.945 किलो अफीम के डोडे (पोस्तदाना) बरामद हुए हैं।

जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब ₹1.34 लाख बताई गई है।

कार्रवाई दाहोद के टाउन ए डिवीजन थाना क्षेत्र में भगिनी समाज स्थित बिरसा मुंडा सर्कल के पास की गई।

झाबुआ से दाहोद पहुंचने की सूचना पर बिछाया जाल
पंचमहाल रेंज की डीआईजी विधि चौधरी और दाहोद एसपी रविराजसिंह जाडेजा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान एंटी नारकोटिक्स विंग की टीम पेट्रोलिंग पर थी।

पुलिस को सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के झाबुआ इलाके से एक महिला नशीला पदार्थ लेकर दाहोद पहुंचने वाली है।

सूचना के बाद पुलिस टीम ने पंचों को साथ लेकर बिरसा मुंडा सर्कल के पास निगरानी शुरू कर दी।

तलाशी में थैलों से मिला संदिग्ध पदार्थ
पुलिस के अनुसार, मौके पर संदिग्ध हालत में मिली महिला की तलाशी ली गई। उसके पास मौजूद थैलों से वनस्पति जैसा पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर FSL अधिकारी को बुलाकर पदार्थ की प्राथमिक जांच कराई। जांच में पदार्थ अफीम के डोडे/पोस्तदाना होने की पुष्टि होने की बात पुलिस ने कही है।

पोस्तदाना और मोबाइल जब्त
पुलिस ने आरोपी की पहचान कमलीबेन राठौड़ (48) के रूप में की है। वह झाबुआ जिले के कल्याणपुरा, अंबिका चौक क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है।

अब सप्लायर और खरीदार की तलाश
मामले में दाहोद टाउन ए डिवीजन पुलिस थाने में महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था, किसने महिला को दिया था और इसे दाहोद में किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस संभावित सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चोंकाने वाला खुलासा

4 minutes ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

7 minutes ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

17 minutes ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

21 minutes ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

28 minutes ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

29 minutes ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

34 minutes ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

41 minutes ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 1 hour ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 1 hour ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 1 hour ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 1 hour ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 2 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 2 hours ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 2 hours ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

about 2 hours ago
अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

about 3 hours ago
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!