क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो मेडिकेयर कंपनियों के डायरेक्टरों पर एफआईआर; डीलर-डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए लेने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने करोड़ों रुपए की कथित धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में दो मेडिकेयर कंपनियों के डायरेक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि गुजरात के एक कारोबारी को डिस्ट्रीब्यूटरशिप और हर महीने मुनाफे का लालच देकर एक करोड़ रुपए का निवेश कराया गया, लेकिन बाद में न तो तय शर्तों के मुताबिक माल उपलब्ध कराया गया और न ही भुगतान किया गया।
इनको बनाया आरोपी
क्राइम ब्रांच ने मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आदित्य गुप्ता और इन्फोटेक हेल्थ केयर के डायरेक्टर मनोहर लाल गुप्ता को आरोपी बनाया है। यह कार्रवाई गुजरात के दाहोद निवासी कारोबारी कमलेश अग्रवाल की शिकायत और दस्तावेजों की जांच के बाद की गई।
गुजरात की डिस्ट्रीब्यूटरशिप का दिया था झांसा
जांच के मुताबिक आरोपियों ने कमलेश अग्रवाल को गुजरात क्षेत्र की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का प्रस्ताव दिया था। इसके लिए दोनों कंपनियों के नाम पर 50-50 लाख रुपए, यानी कुल एक करोड़ रुपए निवेश के रूप में लिए गए।
बदले में व्यापार के लिए माल उपलब्ध कराने और हर महीने तय मार्जिन मनी देने का वादा किया गया था। पुलिस का कहना है कि निवेश लेने के बाद आरोपियों ने समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया।
मार्केटिंग मैनेजर के जरिए हुआ था संपर्क
क्राइम ब्रांच के अनुसार कमलेश अग्रवाल गुजरात में बालाजी मेडिकोज के नाम से कारोबार करते हैं। उनका संपर्क कंपनियों के मार्केटिंग मैनेजर जिग्नेश भाई मिस्त्री के माध्यम से हुआ था। जिग्नेश ने उन्हें निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद जुलाई, सितंबर और अक्टूबर 2021 में इंदौर के नवलखा स्थित गणेश चैंबर कार्यालय में कई बैठकें हुईं, जहां निवेश को अंतिम रूप दिया गया और एक करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।
एक साल तक मिला भुगतान, फिर बंद हुई मार्जिन मनी
समझौते के अनुसार दोनों कंपनियों की ओर से हर महीने डेढ़-डेढ़ लाख रुपए, यानी कुल तीन लाख रुपए मार्जिन मनी देने का आश्वासन दिया गया था। शिकायत के अनुसार जुलाई 2022 तक भुगतान नियमित रूप से मिलता रहा, लेकिन उसके बाद अचानक मार्जिन मनी देना बंद कर दिया गया।
पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद कई बार फोन और व्यक्तिगत मुलाकात के जरिए भुगतान की मांग की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
आरोप- ऑफिस से धमकाकर निकाला
कमलेश अग्रवाल का आरोप है कि जब वह भुगतान और निवेश की राशि वापस मांगने इंदौर कार्यालय पहुंचे तो आरोपियों ने कथित रूप से उन्हें धमकाकर ऑफिस से बाहर निकाल दिया।
शिकायत के अनुसार उनका एक करोड़ रुपए का मूल निवेश फंसा हुआ है, जबकि बकाया मार्जिन मनी जोड़ने पर कुल देनदारी करीब 1.14 करोड़ रुपए हो गई है।
दस्तावेजों की जांच के बाद दर्ज हुई FIR
क्राइम ब्रांच ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों और प्रारंभिक जांच के आधार पर आदित्य गुप्ता और मनोहर लाल गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े वित्तीय लेनदेन व अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!