खबर
Top News

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: एयरपोर्ट पर 1 किलो सोने के साथ यात्री पकड़ाया; कर्मचारी की भूमिका भी संदेह में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 12:10 pm
शेयर करें:
डीआरआई की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आबूधाबी से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से पहुंचे एक यात्री के पास से करीब एक किलो सोना बरामद होने की जानकारी सामने आई है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने सोमवार तड़के कार्रवाई की। बरामद सोने की कीमत दो करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

आबूधाबी से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान तड़के करीब 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचती है। यह अंतरराष्ट्रीय उड़ान पिछले महीने ही शुरू हुई थी।

पहले से मिली थी सूचना, एयरपोर्ट पर बिछाया जाल
सूत्रों के मुताबिक, DRI को यात्री के जरिए सोना लाए जाने की पहले से सूचना मिली थी। फ्लाइट के इंदौर पहुंचने के बाद टीम ने संदिग्ध यात्री पर नजर रखी। जांच और तलाशी के दौरान उसके पास से करीब एक किलो सोना बरामद होने की बात सामने आई है।

अब अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि सोना कहां से लाया गया था, इसे किसे सौंपा जाना था और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है या नहीं।

एयरपोर्ट कर्मचारी की भूमिका पर भी शक
जांच के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस अथवा एयरपोर्ट से जुड़े एक कर्मचारी की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है। सूत्रों के अनुसार DRI अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारी से लंबी पूछताछ की है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मामले में किसी की गिरफ्तारी की गई है या नहीं।

आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की
फिलहाल DRI, एयरपोर्ट प्रबंधन और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि DRI अब यात्री से पूछताछ के साथ डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

इससे पहले भी एयरपोर्ट पर दुबई और शारजाह से आने वाले यात्रियों के पास से सोना पकड़े जाने के मामले सामने आ चुके हैं।

संबंधित समाचार

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

2 minutes ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

5 minutes ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

5 minutes ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

14 minutes ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

18 minutes ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

25 minutes ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

29 minutes ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

34 minutes ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

35 minutes ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

39 minutes ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 1 hour ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 1 hour ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 1 hour ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 1 hour ago
राहुल से छात्रा बोली
Top News

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा

about 1 hour ago
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया
Top News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया

about 1 hour ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती; छात्र बोले- हम सिस्टम से हार गए

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान

about 1 hour ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

about 1 hour ago
राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे
Top News

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!