तेल चोरी मामले में 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क: पेट्रोल पंप; खेत और प्लॉट पर पुलिस का एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मथुरा।
रिफाइनरी पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत मध्यप्रदेश के देवास निवासी तेल कारोबारी अशोक जैन की करीब 20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की गई है। कार्रवाई के दायरे में इंदौर स्थित पेट्रोल पंप के साथ खेत और प्लॉट समेत अन्य संपत्तियां शामिल बताई जा रही हैं।
पुलिस के मुताबिक, जांच में इन संपत्तियों को कथित तौर पर अवैध गतिविधियों से अर्जित आय से जोड़े जाने के बाद कुर्की की कार्रवाई की गई है।
पेट्रोल पंप, खेत और प्लॉट पर कार्रवाई
पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के प्रावधानों के तहत अशोक जैन से जुड़ी अलग-अलग संपत्तियों को चिह्नित किया था। इसके बाद करीब 20 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियों को कुर्क किया गया।
इनमें इंदौर स्थित पेट्रोल पंप के अलावा कृषि भूमि और प्लॉट शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को तेल चोरी मामले में अब तक की बड़ी आर्थिक कार्रवाई माना जा रहा है।
पाइपलाइन में सेंध लगाकर चोरी हुआ था तेल
मामला करीब तीन साल पुराना है। पुलिस के मुताबिक, फरह थाना क्षेत्र के सेरसा गांव के पास रिफाइनरी की पाइपलाइन में सेंध लगाकर बड़े पैमाने पर तेल चोरी की गई थी।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो संगठित गिरोह की भूमिका सामने आई। इसके बाद गिरोह से जुड़े 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का भी आरोप
पुलिस का दावा है कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग भी की गई थी। जांच आगे बढ़ने के साथ आरोपियों के कथित नेटवर्क और आर्थिक गतिविधियों की भी पड़ताल की गई। इसी जांच के आधार पर अशोक जैन से जुड़ी संपत्तियों को चिह्नित कर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई है।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!