‘खुलासा फर्स्ट’ की खबर पर बड़ी कार्रवाई: रिंग रोड लूटकांड; आखिरकार दो पुलिसकर्मी बर्खास्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रिंग रोड (पलासिया) पर व्यापारी से लूट के सनसनीखेज मामले में दो पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को सबसे पहले प्रमुखता से उठाने वाले ‘खुलासा फर्स्ट’ की खबर के बाद मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस महकमे में हलचल मच गई। डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक ने पुष्टि की एमआईजी थाने में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 3512 अविनाश चंद्रवंशी और 2217 मनोज मालवीय को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया है।
दोनों वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में हैं। दो दिन पहले डीसीपी ने लाइन अटैच किया था। विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर यह सख्त कार्रवाई की गई।
क्या है पूरा मामला
घटनाक्रम के अनुसार रिंग रोड पलासिया क्षेत्र में अब्दुल फहद नामक व्यापारी को रोककर उससे जबरन दो लाख रुपए नकद और करीब 4500 यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) ट्रांसफर कराई गई। अविनाश और मनोज ने दो साथियों सोहेल और नावेद के साथ मिलकर साजिश रची थी।
पहले दिन पुलिस ने सोहेल और नावेद को आरोपी बनाया था। लेकिन ‘खुलासा फर्स्ट’ द्वारा पुलिसकर्मियों की भूमिका का खुलासा किए जाने पर जांच की दिशा बदली। दूसरे दिन संदेह के आधार पर आरक्षक अविनाश और मनोज को भी आरोपी बनाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सूत्रों के अनुसार दोनों पुलिसकर्मियों पर पूर्व में भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। विभागीय स्तर पर शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन इस बार मामला सीधे लूट और डिजिटल ट्रांजैक्शन से जुड़ा होने के कारण सख्ती दिखाई गई।
पुलिस महकमे को दिया संदेश
डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक ने स्पष्ट किया कानून से ऊपर कोई नहीं है। वर्दी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरे मामले में ‘खुलासा फर्स्ट’ की सतत रिपोर्टिंग ने प्रशासन को त्वरित निर्णय लेने पर मजबूर किया। अब पुलिस विभाग इस प्रकरण को उदाहरण के रूप में देख रहा है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!