स्कूल घोटाले में बड़ा एक्शन: 22 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मैहर।
जिले में स्कूलों के नाम पर हुए लघु निर्माण घोटाले ने अब कानूनी रूप ले लिया है। करीब 4.37 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
22 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
इनमें प्रभारी बीईओ, 17 स्कूल प्राचार्य, तीन निजी फर्मों के संचालक और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। यह कार्रवाई मैहर जिला प्रशासन के अंतर्गत रामनगर एसडीएम की विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद की गई है।
भवन मरम्मत, शेड और साइकिल स्टैंड के नाम पर खेल
जांच में सामने आया है कि रामनगर विकासखंड के कई हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों को भवन मरम्मत, पार्किंग शेड और साइकिल स्टैंड जैसे लघु निर्माण कार्यों के लिए शासन से राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन कई स्कूलों में काम कराए बिना ही भुगतान कर दिया गया और पूर्णता प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए।
इस घोटाले की शुरुआत सुलखमा स्कूल से जुड़ी एक शिकायत से हुई थी, जहां बिना किसी निर्माण कार्य के भुगतान किए जाने का आरोप लगा। बाद में जांच का दायरा बढ़ने पर कई अन्य स्कूल भी इसकी जद में आ गए।
बिना कार्य पूर्ण हुए फर्मों को भुगतान
जांच रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों और स्कूल प्राचार्यों की कथित मिलीभगत से तीन निजी फर्मों को भुगतान किया गया। इनमें वाणी इंफ्रा इंफ्रास्ट्रक्चर एंड मटेरियल सप्लायर (भोपाल), महाकाल ट्रेडर्स (सतना), रुद्र इंटरप्राइजेज (मैहर) शामिल हैं। आरोप है कि इन फर्मों को बिना कार्य पूर्ण हुए ही सरकारी राशि का भुगतान कर दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई
प्रभारी बीईओ की शिकायत पर पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस संबंधित फर्म संचालकों और कर्मचारियों की तलाश कर रही है। मामले में कई अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!