खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बस स्टैंड के आसपास के होटलों पर मारा छापा; कहीं मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं तो कहीं अखबार पर रखी मिली रोटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खाद्य विभाग द्वारा शहर के बस स्टैंड के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था की जांच के लिए शनिवार को निरीक्षण अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों में जरूरी दस्तावेज और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं अधूरी मिलीं।
8 सैंपल लिए
कहीं कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण-पत्र नहीं थे तो कहीं पानी और खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी। निरीक्षण के दौरान 8 खाद्य नमूने जांच के लिए, लिए गए।
इनमें तेल, दाल, पनीर, चावल और मसाले शामिल हैं।
भारतीय भोजनालय में कई जरूरी दस्तावेज नहीं मिले
साउथ तुकोगंज स्थित भारतीय भोजनालय की जांच के दौरान खाद्य कर्मियों के मेडिकल प्रमाण-पत्र, पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र, खाद्य परीक्षण रिपोर्ट और पानी की जांच रिपोर्ट मौके पर उपलब्ध नहीं मिली।
खाद्य सुरक्षा टीम ने सामने आई कमियों को लेकर प्रतिष्ठान को सुधार सूचना नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है।
साईं प्रसाद डाइनिंग हॉल में भी मिली कमियां
रानी सराय स्थित साईं प्रसाद डाइनिंग हॉल के निरीक्षण में भी कई दस्तावेज और व्यवस्थाएं अधूरी मिलीं। यहां कर्मचारियों के मेडिकल और पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र के साथ खाद्य परीक्षण तथा पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी।
इसके अलावा कच्चे खाद्य पदार्थों के उचित रखरखाव की व्यवस्था और खाद्य सुपरवाइजर प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र भी मौके पर नहीं मिला। टीम ने यहां से मिर्ची पाउडर और हल्दी पाउडर के दो नमूने लिए हैं।
नीलकंठ भोजनालय में अखबार पर रखी मिली रोटी
नीलकंठ भोजनालय की जांच के दौरान कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण-पत्र और पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान टीम को रोटी समाचार-पत्र पर रखी हुई मिली।
खाद्य सुरक्षा टीम ने यहां से पनीर और चावल के दो नमूने जांच के लिए लिए हैं।
जेके ट्रेडर्स से तेल और दाल के 4 सैंपल
सिंधी कॉलोनी स्थित जेके ट्रेडर्स की भी जांच की गई। यहां से सोयाबीन तेल, तिल का तेल, मूंग दाल और तुअर दाल के चार नमूने लिए गए।
इस तरह अलग-अलग प्रतिष्ठानों से लिए गए कुल आठ खाद्य नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।
रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा लिए गए सभी नमूनों की प्रयोगशाला जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति स्पष्ट होगी।
इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के आयुक्त के निर्देशन और कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में की गई।
संबंधित समाचार

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर:हिरासत से भागने की कर रहे थे कोशिश; पुलिस पर पत्थरबाजी का आरोप

अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा:नई बिल्डिंग के लिए खाली कराई जमीन बनी डंपिंग साइट

पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; हजारों यात्री फंसे, 65 घंटे से आंधी-बारिश, 57 की मौत

बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट:पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा:यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे जाम, जांच के लिए SIT गठित

देखिए वीडियो:सफर में राहत सिर्फ 5 रुपए; बसों की खराब स्थिति से सेवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल

अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन:दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कलेक्टर से की शिकायत

दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा:40 लाख की गर्भपात किट जब्त; स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी

देखिए वीडियो:विकास के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने जहां बीता बचपन; उसी घर पर चलाई कुदाली

MP में आज खुले रहेंगे बैंक:कल से इतने दिन की हड़ताल; देशभर के बैंककर्मी कर रहे ये मांग, 10 साल बाद रविवार को खुले बैंक

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!