क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: न्यूड फोटो और धमकी भरे पत्र भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार; क्राइम पेट्रोल देखकर सीखा अपराध का तरीका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक बेहद शर्मनाक और मानसिक उत्पीड़न से जुड़े मामले का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी आयुष अग्निहोत्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने क्राइम पेट्रोल के एपिसोड देखकर अपराध करने का तरीका सीखा और फिर मैट्रिमोनियल साइट के जरिए संपर्क में आई महिला और उसके परिवार को निशाना बनाया।
मैट्रिमोनियल साइट से शुरू हुई कहानी
आरोपी आयुष अग्निहोत्री, निवासी वैशाली नगर, इंदौर, पेशे से इंजीनियर और डाटा एनालिस्ट है। उसने जीवनसाथी / शादी.कॉम मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से फरियादिया की बहन से संपर्क किया था।
कुछ समय तक बातचीत और शादी की चर्चा चली, लेकिन कुंडली न मिलने और परिवार की सहमति न होने के कारण रिश्ता तय नहीं हो पाया। इसी रंजिश में आरोपी ने पूरे परिवार को बदनाम करने की साजिश रची।
न्यूड फोटो मार्फ कर फैलाए, रिश्तेदारों को भेजे पत्र
आरोपी ने फरियादिया और उसकी बहनों की तस्वीरों को मार्फ कर अश्लील (न्यूड) फोटो बनाए और उन्हें मोहल्ले, रिश्तेदारों के घरों के आसपास चिपकाया।
इतना ही नहीं, आरोपी ने धमकी भरे पत्र और न्यूड फोटो पोस्टर डाक के माध्यम से रिश्तेदारों को भेजे, ताकि परिवार की सामाजिक छवि खराब हो और कोई उनसे रिश्ता न जोड़े। जुलाई 2025 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने करीब 7 बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया।
पहचान छुपाने के लिए बदला शहर
पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर मास्क और टोपी पहनता था। दो-तीन बसें बदलकर इंदौर से बाहर जाता था। इतना ही नहीं आरोपी उज्जैन, देवास, खातेगांव, आष्टा और धार के डाकघरों से पत्र भेजता था।
पुलिस की तकनीकी जांच से हुआ खुलासा
जुलाई 2025 में फरियादिया ने थाना बाणगंगा में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उनके और उनकी बहनों के खिलाफ अश्लील सामग्री पोस्ट कर मानसिक प्रताड़ना दे रहा है। मामले में धारा 351(4), 79 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
पुलिस आयुक्त इंदौर के निर्देश पर डीसीपी अपराध राजेश त्रिपाठी, एडीसीपी अपराध राजेश डंडोदिया और सहायक पुलिस आयुक्त सौम्या अग्रवाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थलों से मिले सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
इन धाराओं में मामला दर्ज
थाना बाणगंगा इंदौर के अपराध क्रमांक 918/2025 धारा 351(4), 296, 79 बी एन एस, 67, 67(A) IT Act, 3(1)(R), 3(1)W(ii) SC/ST Act में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाड प्राप्त किया गया है एवं विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं ।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!