100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ा एक्शन: सर्वर प्रोवाइडर गिरफ्तार; IPL सीजन के एक करोड़ वसूलता था आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झांसी।
पुलिस ने करोड़ों रुपए के ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का खुलासा करते हुए इंदौर निवासी शिवेश चव्हाण को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हाईटेक सट्टा नेटवर्क को तकनीकी सहायता और सर्वर उपलब्ध कराने का आरोप है।
सर्वर और डिजिटल सपोर्ट सिस्टम मुहैया कराता था
पुलिस का दावा है कि यह पूरा सिंडिकेट करीब 100 करोड़ रुपए के अवैध लेनदेन से जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसियों के मुताबिक शिवेश चव्हाण ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म्स को चलाने के लिए विशेष सर्वर और डिजिटल सपोर्ट सिस्टम मुहैया कराता था।
बड़े स्तर पर संचालित किया जा रहा था सट्टा
इन्हीं सर्वरों के जरिए क्रिकेट मैचों और अन्य खेल आयोजनों पर बड़े स्तर पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। पुलिस को शक है कि आरोपी कई राज्यों में सक्रिय सट्टेबाजों के संपर्क में था। आरोपी बहुत ही शातिर बताया जा रहा है। वह IPL के एक सीजन में सर्वर उपलब्ध कराने की एवज में 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक चार्ज करता था।
लंबे समय से मिल रही थी शिकायत
सूत्रों के अनुसार, झांसी पुलिस को लंबे समय से इस हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क की जानकारी मिल रही थी। साइबर निगरानी और तकनीकी जांच के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। कार्रवाई के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, लैपटॉप और संदिग्ध डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं।
जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सट्टा कारोबार को छिपाने के लिए फर्जी आईडी, क्लाउड सर्वर और एन्क्रिप्टेड नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और कनेक्शन कितना बड़ा है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!