बड़ा हादसा टला: भरभराकर गिरा पुल; इलाके में मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्य प्रदेश की जीवन रेखा माने जाने वाले जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-45) पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मार्ग पर बना एक रेल ओवर ब्रिज अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बड़ा हादसा टला
जानकारी के अनुसार, यह पुल महज कुछ साल पहले ही बनकर तैयार हुआ था, लेकिन रविवार दोपहर अचानक पूरा का पूरा ढह गया। पुल के गिरते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय पुल के नीचे कोई बड़ा वाहन मौजूद नहीं था, वरना भारी जनहानि हो सकती थी।
मरम्मत के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि पुल का एक हिस्सा पहले से ही जर्जर था, जिसकी मरम्मत का काम चल रहा था। प्रशासन ने एहतियातन पुल का एक हिस्सा बंद कर दिया था, लेकिन दूसरे हिस्से से भारी वाहनों की आवाजाही जारी थी।
रविवार को मरम्मत के दौरान वही हिस्सा भी अचानक गिर गया, जिससे निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
विपक्ष का हमला
घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना को भ्रष्टाचार का नतीजा बताते हुए कहा कि जिस ब्रिज को अधिकारी सुरक्षित बता रहे थे, वह अपनी तय उम्र से पहले ही कैसे गिर गया?
स्थानीय लोगों का भी आरोप है कि पुल निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। शिकायतें होने के बावजूद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसका नतीजा आज सबके सामने है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।
संबंधित समाचार

अमरनाथ यात्रा के दौरान 126 जगहों पर लगाए जाएंगे भंडारे

परंपराओ के रक्षक:‘तीर्थ पुरोहित’- शून्य से नीचे के तापमान में धड़कती आस्था और सदियों पुरानी

तनुश्री थाली पर गिरी खाद्य विभाग की गाज:मधुर गर्ल्स होस्टल की मेस सील

महालक्ष्मी नगर में चल रहे जुए के बड़े अड्डे का खुलासा:रात 3 बजे पूल क्लब पर पुलिस का धावा; 32 जुआरी धराए

दर्दनाक रेल हादसा:आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री; दूसरी ट्रेन की चपेट में आए, 4 लोगों की मौत की सूचना

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर; 3 की मौत, मौके पर मची चीख-पुकार

तेज हवा-बारिश बनी हवाई उड़ानों के लिए बाधा:विजिबिलिटी घटी; फ्लाइट को करना पड़ा डायवर्ट

चलती कार की छत पर लेटा युवक:वीडियो वायरल; सड़क सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

इंदौर अभिभाषक संघ चुनाव:अध्यक्ष पद पर 7 दावेदार; मतदान 25 को

सड़क पर 5 गाड़ियां नहीं:इंदौरियों का अहंकार आपस में टकराया है

मानसून बना आफत:आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत; कई घायल

89 मकान-दुकान जमींदोज:8 करोड़ की सरकारी जमीन कराई मुक्त

पीड़ितों की सहायता पुलिस का पहला कर्तव्य, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दो दिवसीय आईजी कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन

भाजपा नेता मोहन सेंगर का जन्मदिन सादगी से मनाया:समर्थक-परिजन ने किए सेवा कार्य; वृद्धों, दृष्टिहीन बच्चों के साथ केक काटकर मिठाई बांटी गई

रहवासियों की नींद उड़ाने वालों को भेजा गया जेल:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद अब संचालक पर गिरेगी गाज

इस शहर में मंत्री के लंबे वाहन काफिले पर लोगों ने उठाए सवाल:तो क्या ऐसे ईंधन बचाएंगे

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत:बिजली टावर पर लटका मिला पिता; कुएं में मिले पत्नी और दो मासूमों के शव

पांच करोड़ रंगदारी के आरोपी को जमानत नहीं:मामला बिश्नोई गैंग के नाम पर दहशत फैलाने और कारोबारी पर फायरिंग का

एडवांस वेतन न देने पर कर्मचारियों ने बॉस का सिर फोड़कर की तोड़फोड़:मोबाइल-लैपटॉप लूट का आरोप

स्टीयरिंग पर सालों से कब्जा:डीजीपी का आदेश; ड्राइवरों पर क्यों बेअसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!