रेप के आरोपों के बाद अंडरग्राउंड हुए महामंडलेश्वर: कथा की स्थगित; विदेश भागने की तैयारी में स्वामी!
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर राजस्थान की एक युवती ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और उसे धमकाया गया। शिकायत के बाद से स्वामी के अंडरग्राउंड होने की चर्चा है।
कथा के दौरान सामने आया मामला
भेड़ाघाट के सहजपुर स्थित आश्रम में 9 से 15 फरवरी तक भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। गुरुवार को स्वामी ने कथा की थी। उसी दौरान युवती ने दिल्ली पुलिस को ई-मेल भेजकर शोषण और धमकी के आरोप लगाए।
इसके बाद से नजर नहीं आए
इसके बाद शुक्रवार को कथा नहीं हुई, अनुयायियों ने तबीयत खराब होने की बात कही। शुक्रवार रात तक स्वामी की लोकेशन कथा स्थल के आसपास बताई गई, इसके बाद से वे सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए।
अंडरग्राउंड होने पर सवाल
चर्चा है कि गिरफ्तारी की आशंका के चलते उत्तम स्वामी अंडरग्राउंड हो गए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि उन्हें छिपने में किसने मदद की। सूत्रों के मुताबिक, वे किसी अन्य आश्रम या समर्थक के यहां हो सकते हैं। एजेंसियां इस पहलू की भी जांच कर रही हैं कि कहीं वे विदेश जाने की तैयारी में तो नहीं थे।
दिल्ली में संदिग्ध युवक पकड़ाया
शनिवार को पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ राजस्थान से दिल्ली पहुंची। परिजनों ने शिकायत करते हुए बताया कि एक युवक उनका पीछा कर रहा था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बताया जा रहा है कि वह युवक पहले भी स्वामी के साथ मध्यप्रदेश में देखा गया था।
राजनीतिक संपर्कों पर चर्चा
मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं के स्वामी से संपर्क होने की बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर कुछ नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। हालांकि, इन तस्वीरों और संबंधों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संभावित घटनास्थल और जांच
सूत्रों के अनुसार, पीड़िता पूर्व में मध्यप्रदेश स्थित आश्रमों में भी गई थी। ऐसे में जांच एजेंसियां संभावित घटनास्थलों को लेकर अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय कर सकती हैं।
बताया जा रहा है कि स्वामी के अधिकांश आश्रम और संपत्तियां मध्यप्रदेश के इंदौर, जबलपुर और रतलाम जिलों में हैं।
जांच जारी
फिलहाल आरोपों की जांच जारी है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां तथ्यों की पुष्टि कर रही हैं। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!