युवतियों को लवजिहाद के खिलाफ जागरूक करेगी मां करणी सेना: कार्यशाला में विधर्मियों के फैलाए जाल में न फंसने के उपाय बताएंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मां करणी सेना लवजिहाद के प्रति हिंदू युवतियों को जागरूक करेगी और उन्हेें इसके दुष्परिणाम बताएगी। कार्यशाला आयोजित कर विधर्मियों द्वारा फैलाए जाने वाले जाल में न फंसने के उपाय बताएंगे। ऐसी युवतियां जो कभी इसका शिकार रही हैं, अपनी आपबीती सुनाएंगी।
जिलाध्यक्ष बाला ठाकुर (गोविंदसिंह पंवार) ने बताया कि मां करणी सेना राजपूत समाज का सशक्त संगठन है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धर्मेंद्रसिंह गौतम हैं। संगठन किसी भी तरह के अन्याय के विरुद्ध मदद के लिए खड़ा होता है। पिछले दिनों लाए गए यूजीसी सिफारिशों का संगठन ने खुलकर विरोध किया था।
सवर्ण समाज को साथ लेकर संगठन ने पुतला दहन से लेकर रैली भी निकाली और संभागायुक्त को ज्ञापन देकर इन्हें लागू न करने की मांग की थी। इसके अलावा कई मामलों में मां करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन प्रदर्शन किए हैं।
हमारा उद्देश्य केवल अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना
ठाकुर ने बताया कि संगठन कोई चंदा नहीं करता और न ही किसी तरह के दबाव-प्रभाव का उपयोग करता है। हमारा उद्देश्य केवल अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना और हिंदुत्व की रक्षा के लिए तमाम प्रयास करना है। खासकर, लव जिहाद जैसे मामलों में संगठन मुखर है। अब तक कई लड़कियों को समझाइश देकर इससे बचाने की कोशिश की गई है।
संगठन में राजकुमार भदौरिया, यादवेंद्र सिंह गौर, जितेंद्र पवार, गोलू ठाकुर, बंटी ठाकुर, शैलेंद्रसिंह चंदेल, शिशुपाल सिंह, अंकुशसिंह चौहान, ईश्वरसिंह राठौड़ प्रमुख पदाधिकारी हैं, जो लगातार सक्रिय रहकर हिंदू समाज की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।
संबंधित समाचार

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!