लव जिहादी सादिक ने आकाश बनकर की थी दोस्ती: महिला आरक्षक अभ्यर्थी से धोखाधड़ी कर रेप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फिर लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। टीकमगढ़ निवासी लव जिहादी सादिक ने पहचान छिपाकर महिला आरक्षक बनने के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही एक हिंदू युवती से आकाश बनकर दोस्ती की।
झांसा देकर लंबे समय तक शोषण करता रहा। युवती ने शादी की बात कही तो धमकाया और मारपीट की, फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने हिंदू संगठन से संपर्क किया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
भंवरकुआं पुलिस के अनुसार मुलतः टीकमगढ़ की युवती की शिकायत पर आरोपी सादिक अली पिता सहादत अली (28) निवासी टीकमगढ़ के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी ने अपना नाम ‘आकाश’ बताकर युवती से दोस्ती की। शादी का वादा किया और वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर धमकाया, मारपीट की। पीड़िता ने बताया आरोपी लव जिहादी सादिक के झांसे में आकर 2021 से 2023 के बीच टीकमगढ़ में उसके साथ रही। बाद में नौकरी के लिए अक्टूबर 2023 में इंदौर आई और शिवमपुरी कॉलोनी में रहने लगी। आरोपी टीकमगढ़ से मिलने आता था। शादी करने का कहकर हर बार शोषण करता। शादी के लिए कहा तो साफ इनकार कर दिया और फोटो–वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। परेशान होकर हिंदू जागरण मंच से मदद मांगी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने ले जाकर एफआईआर दर्ज करवाई।
सैलरी हड़प लेता था
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बताया शातिर आरोपी ने पीड़िता को नौकरी के नाम पर इंदौर भेजा। यहां उसने नौकरी की तो उसकी सैलरी जबरन ले लेता था। कल पुलिस आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंची तो आक्रोशित वकीलों ने उसकी पिटाई की। पुलिस ने भीड़ से बचाकर कोर्ट में पेश किया।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!