खबर
Top News

लव जिहाद कांड की साजिश नाकाम: इंदौर में भी भोपाल के समान युवतियों का धर्म परिवर्तन कर देह व्यापार में धकेलने की कोशिश

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 फ़रवरी 2026, 12:53 pm
शेयर करें:
लव जिहाद कांड की साजिश नाकाम

जागरूक हिंदू छात्राओं ने बंगाल की मुस्लिम छात्रा के मंसूबे किए फेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुस्लिम छात्रा के रूम से मिला सेक्स टॉय कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल में यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट के स्कूल ऑफ डेटा साइंस की फर्स्ट ईयर की छात्रा पर हॉस्टल की पांच छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

लव जिहाद के लिए हिंदू युवतियों को फंसाने में मुस्लिम युवक ही नहीं युवतियां भी शिद्दत से जुटी हैं। ऐसा एक मामला पिछले दिनों भोपाल में आमने आया, जिसमें अमरीन और आफरीन नामक बहनों ने कई हिंदू युवतियों को झांसे में लेकर उनका अपने भाई सहित अन्य मुस्लिम युवकों से नशा देकर दुष्कर्म करवाने के साथ ही उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया।

हिंदू युवतियों को छोटे कपड़े पहनाकर क्लब और पब में ले जाकर वहां अन्य युवकों के जाल में फंसने के लिए मजबूर किया था। ऐसा ही मामला इंदौर में भी सामने आया है, जहां मूलतः पश्चिम बंगाल की महज 18 साल की मुस्लिम छात्रा ने हिंदू छात्राओं को इसी तरह के जाल में फंसाने का बड़ा षड्यंत्र रचा, लेकिन जागरूक छात्राओं ने उसके मंसूबे समझ लिए और समय रहते शिकायत कर दी। छात्राओं की जागरूकता से न केवल खुद बच गई, बल्कि कई अन्य छात्राओं को भी इस दलदल में जाने से रोक लिया।

डीएवीवी हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को गलत राह पर धकेलने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इन छात्राओं पर गलत काम का दबाव हॉस्टल में ही रहने वाली पश्चिम बंगाल की एक मुस्लिम छात्रा कर रही थी। इस छात्रा की जब हॉस्टल प्रबंधन से शिकायत की गई तो उसके सामान की तलाशी ली गई, जिसमें हैरान कर देने वाली आपत्तिजनक वस्तुएं मिली।

छात्रा को प्रबंधन ने निष्कासित कर दिया। शिकायतकर्ता छात्राएं इसे लव जिहाद का एजेंडा बता रही है। दोषी छात्रा पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। एबीवीपी ने दोषी छात्रा को कॉलेज से भी निकालने की मांग की है, तो एनएसयूआई छात्रा के समर्थन में उतर आई है।

इंदौर में रहने लायक नहीं: एबीवीपी
एबीवीपी की नगर सह मंत्री प्रांजलि अग्रवाल ने कहा लव जिहाद के एजेंडे के तहत इस तरह की हरकत की जा रही है। ऐसी छात्राएं डीएवीवी में पढ़ने तो क्या, बल्कि इंदौर में रहने देने लायक नहीं हैं। छात्रा को कॉलेज से भी निकालने की मांग की जाएगी। एबीवीपी हिंदू छात्राओं के साथ खड़ी है।

डीएवीवी की अन्य छात्राओं ने भी मुस्लिम छात्रा की हरकत पर नाराजगी जताते हुए उसे हॉस्टल और कॉलेज से निष्कासित करने की मांग की है। छात्राएंं अपने नगर छोड़कर एक-दूसरे के भरोसे आती हैं, वहां कोई इस तरह का एजेंडा चलाए तो वो 10 में से 2 से 3 को तो टारगेट कर ही लेगा।

छोटी जगह से आई हुई, कॉल सेंटर में काम करने वाली, अपनी सहपाठी, जरूरतमंद जैसी लड़कियों और युवतियां मुख्य तौर पर इनके टारगेट हैं और सोशल मीडिया ने साजिश रचना आसान कर दिया है। इन्हें यह भी जानकारी होती है कि किसके घर में कौन कौन है... माता पिता कब काम पर जाते हैं।

घर में अकेली रहने वाली लड़कियां भी टारगेट पर हैं। जिस तरह की शिकायतें मुस्लिम छात्रा के खिलाफ सामने आई हैं, यदि सच है तो यह बहुत संवेदनशील मामला है। इस तरह की कहानी फिल्म केरल स्टोरी में दिखाई गई है। इस मामले को देखकर लगता है केरल स्टोरी जैसी कहानी डीएवीवी में भी दोहराने का प्रयास किया जा रहा है।

मालिनी गौड़ ने जताई नाराजगी
इस मामले को लेकर विधानसभा क्षेत्र-4 की विधायक मालिनी गौड़ ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कहा ये लव जिहाद का एजेंडा है। मुस्लिम छात्रा पर यूनिवर्सिटी और पुलिस को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। मासूम लड़कियों को प्रलोभन देकर फंसाया जा रहा है। इंदौर में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी जैसे लोग लव जिहाद की फंडिंग कर रहे हैं। अब इनके नापाक कदम देवी अहिल्या विवि पर भी पड़ गए हैं। हैरानी है विवि में ये काम मुस्लिम लड़कियां कर रही हैं।

मुस्लिम होने से प्रताड़ना: एनएसयूआई
जीजाबाई महाविद्यालय की एनएसयूआई अध्यक्ष शिवानी गुर्जर का कहना है जिस छात्रा पर आरोप लगाया गया है, वह मुस्लिम है, इस वजह से फंसाया जा रहा है। मामले की पूरी जांच तक छात्रा से हॉस्टल खाली नहीं करवाना चाहिए था। कॉलेज से निकालने का तो यह मसला ही नहीं है। वह बहुत कम उम्र की है। उससे गलती हुई भी तो माफ कर एक मौका और देना चाहिए।

हॉस्टल की पांच छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप
कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल में यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट के स्कूल ऑफ डेटा साइंस की फर्स्ट ईयर की मुस्लिम छात्रा पर हॉस्टल की पांच छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है फर्स्ट ईयर की छात्रा मूलतः पश्चिम बंगाल की है और मुस्लिम है। वह हॉस्टल की हिन्दू छात्राओं पर गलत काम का लगातार दबाव बना रही थी।

एक मोबाइल एप से युवकों से दोस्ती कर उनके साथ घूमने-फिरने का दबाव बना रही थी। पहले तो छात्राएं उसकी बात को अनसुना करती रही, जब मुस्लिम छात्रा ने निरंतर सिगरेट फूंकने व गलत काम का दबाव बनाया तो उसकी शिकायत वार्डन को की। प्रबंधन ने छात्रा के सामन की तलाशी ली तो उसके पास सेक्स टॉय जैसी आपत्तिजनक वस्तु सहित सिगरेट और लाइटर भी बरामद हुए।

शिकायतकर्ता 5 छात्राओं के अलावा अन्य 10 छात्राओं के बयान लिए, तो उन्होंने भी मुस्लिम छात्रा की हरकतों के बारे में खुलकर बताया। इसके बाद छात्रा को 7 दिन में हॉस्टल खाली करने का नोटिस दिया गया। गुरुवार को छात्रा से हॉस्टल खाली करवा लिया गया है।

जिस छात्रा के खिलाफ शिकायत आई थी, उसे हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। - डॉ. राकेश सिंघई, कुलगुरु, डीएवीवी

पश्चिम बंगाल से इंदौर आकर हिंदू छात्राओं को गलत काम करने के लिए उकसाने वाली मुस्लिम छात्रा की जांच होना चाहिए, उसके साथ और कौन हैं, कौन लोग उसे निर्देश दे रहे हैं, इन सबकी जांच होना चाहिए। - प्रांजलि अग्रवाल, नगर सहमंत्री, एबीवीपी

संबंधित समाचार

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने
Top News

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

5 minutes ago
बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां
Top News

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

6 minutes ago
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच
Top News

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

11 minutes ago
मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी
Top News

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

15 minutes ago
वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर
Top News

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

33 minutes ago
बदमाशों का निकाला जुलूस
Top News

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

about 1 hour ago
10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त
Top News

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

about 1 hour ago
किसान आंदोलन उग्र
Top News

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी

about 1 hour ago
धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले
Top News

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

about 2 hours ago
सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी
Top News

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

about 2 hours ago
बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती
Top News

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

about 2 hours ago
ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन
Top News

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

about 2 hours ago
रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल
Top News

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा

about 2 hours ago
इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले
Top News

इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले:79 हजार नए मरीज मिले; जानिए भारत को कितना है खतरा

about 2 hours ago
जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार
Top News

जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार:गांव-गांव पहुंच रहे राजस्व शिविर; मौके पर सैकड़ों मामलों का निराकरण

about 2 hours ago
खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली
Top News

खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली:44 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद सुरक्षित उतरा विमान

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक
Top News

वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक:बोले- कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती

about 3 hours ago
गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला
Top News

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला:2 नकाबपोशों ने की फायरिंग; रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार
Top News

वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार:संबित पात्रा बोले- छात्रों पर गोली नहीं चली; पेपर लीक कानून हुआ और सख्त

about 3 hours ago
घरेलू विवाद में पति बना हैवान
Top News

घरेलू विवाद में पति बना हैवान:सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला; बचाने पहुंचा बेटा भी हुआ घायल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!