विधानसभा में जोरदार हंगामा: दूषित पानी कांड पर विपक्ष ने मांगा मंत्री का इस्तीफा; स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का गुरुवार को चौथा दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार के बजट को “ख्याली पुलाव” बताते हुए आरोप लगाया कि यह आम जनता के लिए निराशाजनक है और हर वर्ग के साथ धोखा किया गया है।
भागीरथपुरा मौत कांड पर गरमाया सदन
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष ने संबंधित मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की।विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मामला न्यायालय में लंबित है, इसलिए इस पर चर्चा से अवमानना की स्थिति बन सकती है।
पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल का सुझाव
पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने सुझाव दिया कि सदन में बहस के बजाय अलग बैठक में इस विषय पर चर्चा की जाए। पूर्व अध्यक्ष सीताशरण शर्मा ने भी अदालत में मामला लंबित होने का हवाला देते हुए सदन में चर्चा को अनुचित बताया।
सरकार का जवाब
उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि 21 से 29 दिसंबर के बीच डायरिया फैलने से स्थिति गंभीर हुई। 22 मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता दी गई है। हालांकि, उमंग सिंघार ने मृतकों की संख्या 35 बताते हुए सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और जिम्मेदारी तय करने की मांग दोहराई।
मुख्यमंत्री बोले- मामला गंभीरता से लिया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और एक आईएएस अधिकारी को निलंबित भी किया गया है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा किए गए राहत कार्यों का भी उल्लेख किया गया।
उपमुख्यमंत्री ने भी रखा पक्ष
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी सरकार का पक्ष रखा, लेकिन विपक्ष के विरोध के बीच हंगामा जारी रहा। अंततः कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
6 मार्च तक चलेगा सत्र
सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च तक प्रस्तावित है। कुल 3478 प्रश्न, 236 ध्यानाकर्षण, 10 स्थगन प्रस्ताव और 41 अशासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे। शून्यकाल में 83 मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!