हत्या कर शव का क्या हाल कर दिया: जंगल में क्यों फैली सनसनी; घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बड़गोंदा थाना क्षेत्र के मलेंडी गांव के जंगल में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। जंगल से गुजर रहे एक ग्रामीण ने झाड़ियों में हड्डियां पड़ी देख पुलिस को सूचना दी।
कंकाल मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस को शंका है कि हत्या के बाद शव को मौके पर जलाया गया है।
घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि जंगल क्षेत्र में लंबे समय से सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है और रात के समय असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है।
टीआई प्रकाश वास्कले के मुताबिक ग्राम मलेंडी में जहां शव मिला वह जंगल से लगा एरिया है। वहां से कम ही लोगों का गुजरना होता है। रात करीब 11 बजे एक ग्रामीण का वहां से गुजरना हुआ तो उसने सूचना दी।
मौके पर पहुंचे तो शव पूरी तरह जल चुका था। सिर्फ कंकाल और हड्डियां मौके पर पड़ी थी। हालांकि एक हाथ की हड्डी में शर्ट का टुकड़ा चिपका हुआ था।
इससे आशंका है कि शव किसी पुरुष का था। घटनास्थल से कंकाल के अवशेष और आसपास मिले अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि करीब 15-20 दिन पहले युवक की कहीं और हत्या के बाद शव को मौके पर ले जाकर जलाया गया है।
कंकाल को पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। आगे की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी। फिलहाल मृतक की शिनाख्ती की कोशिश की जा रही है। आसपास के जिलों और थानों में दर्ज गुमशुदगी मामलों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
संबंधित समाचार

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!