लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई: रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार; रुपए लेते ही दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नरसिंहपुर।
गाडरवारा तहसील कार्यालय में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाबू को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।
नक्शा दुरुस्तीकरण के लिए मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, गाडरवारा तहसीलदार प्रियंका नेताम के कार्यालय में पदस्थ बाबू अजय उर्फ अज्जू श्रीवास्तव पर जमीन के नक्शा दुरुस्तीकरण (नक्शा सुधार) के बदले आवेदक से 3 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। पीड़ित ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।
केमिकल लगे नोट लेते ही दबोचा
लोकायुक्त की छह सदस्यीय टीम ने पहले शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट दिए। जैसे ही आवेदक ने आरोपी बाबू को 3 हजार रुपये सौंपे, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिसमें घोल का रंग गुलाबी हो गया। लोकायुक्त के अनुसार, यह रिश्वत लेने की पुष्टि करने वाली ट्रैप प्रक्रिया का हिस्सा है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
लोकायुक्त अधिकारी बृजभूषण सिंह ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई। आरोपी बाबू अजय श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!