लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई: रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार; इस काम के बदले मांगी थी घूस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ एक पर्यवेक्षक को लोकायुक्त पुलिस ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लोकायुक्त कार्यालय इंदौर द्वारा गुरुवार 26 फरवरी को की गई।
आवेदिका से पद के बदले मांगी थी रिश्वत
मामले में आवेदिका सलिता पालवी, पति अजय सिलाले (उम्र 27 वर्ष), वर्तमान में आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर आंगनवाड़ी केंद्र-1, मोजवारी में पदस्थ हैं। उनकी नियुक्ति अक्टूबर 2025 में हुई थी।
ग्राम मोजवारी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र-3 में कार्यकर्ता का पद रिक्त होने पर आवेदिका ने पात्रता के आधार पर नियमानुसार कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग, खालवा में जमा किया था।
2 लाख 5 हजार रुपए की मांग
आरोप है कि जब आवेदिका इस संबंध में महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक (संविदा) अजिला मोहे, पति मदन मोहे (उम्र 55 वर्ष), सेक्टर सावली, परियोजना खालवा से मिलीं, तो पर्यवेक्षक ने पूर्व में सहायिका नियुक्ति के नाम पर 5,000 रुपए तथा आंगनवाड़ी केंद्र-3 में कार्यकर्ता पद पर पदस्थ करने के बदले 2,00,000 रुपए, कुल 2,05,000 रुपए की रिश्वत की मांग की।
लोकायुक्त ने बिछाया जाल
इस रिश्वत मांग की शिकायत आवेदिका ने राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर से की। शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर गुरुवार को ट्रैप दल गठित किया गया। जाल बिछाकर आरोपिया अजिला मोहे को आवेदिका से 5,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस
लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैप दल में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई का नेतृत्व कार्यवाहक निरीक्षक प्रतिभा तोमर, कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक शिवप्रकाश पाराशर, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक मनीष माथुर, महिला आरक्षक 4650 अनिता प्रजापति शामिल रहीं।
संबंधित समाचार

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!