लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम जोन क्रमांक-10 रांझी में पदस्थ कर संग्राहक चन्द्रभान नोनिया को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नजूल मकान की टैक्स रसीद में नाम परिवर्तन करने के बदले 5 हजार रुपए की मांग कर रहा था।
शिकायत के बाद बिछाया जाल
रांझी बड़ा पत्थर मानेगांव निवासी दीपक कुशवाहा (30) ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी के नाम दर्ज नजूल मकान की टैक्स रसीद में नाम अपडेट करने के लिए आरोपी रिश्वत मांग रहा है।
बताया गया कि नगर निगम टैक्स कलेक्टर (कर संग्राहक) चन्द्रभान नोनिया का मूल पद ग्राम सचिव है और वर्तमान में वह नगर निगम के संभागीय कार्यालय, जोन-10 में कर संग्राहक के रूप में पदस्थ था।
आवेदक के घर ट्रैप कार्रवाई की
शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त जबलपुर इकाई ने मंगलवार को मुंडी टोरिया, रांझी स्थित आवेदक के घर ट्रैप कार्रवाई की। तय रकम 5 हजार में से 3 हजार रुपए लेते ही आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
ट्रैप दल में टीएलओ निरीक्षक उमा कुशवाह, निरीक्षक जितेंद्र यादव, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय सहित जबलपुर इकाई की टीम शामिल रही।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!