ओवीके महिला गृह उद्योग पर तालाबंदी: भारी मिलावट की आशंका में मारे छापे; श्रीकृष्ण, द्वारकाधीश और अंबिका स्वीट्स से लिए सैंपल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होली के मद्देनजर इंदौर प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ जांच अभियान छेड़ दिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा की समीक्षा बैठक के तुरंत बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने 11 प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों पर दबिश देकर 37 नमूने लिए। सबसे बड़ी कार्रवाई न्यू देवास रोड स्थित ओवीके महिला गृह उद्योग पर हुई, जहां गंदगी और अस्वच्छ परिस्थिति में मेथी बिस्किट, शकरपारा और मठरी का निर्माण पाया । प्रशासन ने संचालन बंद करवा दिया है।
जांच का दायरा बड़ी और छोटी भमोरी तक फैला, जहां श्रीकृष्ण दूध दही भंडार, श्रीकृष्ण मिल्क एंड स्वीट्स, श्री द्वारकाधीश स्वीट्स और अंबिका स्वीट्स से मावा, पनीर, मिल्क केक और बेसन लड्डू के नमूने लिए गए। नंदा नगर में श्री श्याम ट्रेडिंग और भेरुनाथ नमकीन पर दालों व नमकीन की शुद्धता जांची गई।
पाटनीपुरा स्थित द्वारकाधीश दूध दही भंडार, पार्श्वनाथ स्वीट्स, मां उमिया मावा भंडार और महाराजा मिल्क सेंटर पर भी सघन तलाशी ली गई। विभाग ने स्पष्ट किया सभी नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
गंदगी मिलने पर पिज्जा हट सील, 25 हजार जुर्माना
नगर निगम द्वारा स्वच्छता निरीक्षण अभियान के तहत गुरुवार को फूटी कोठी चौराहा स्थित पिज्जा हट पर सख्त कार्रवाई की गई। जोन 15 के वार्ड 83 में निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक योगेश कल्याणे को पिज्जा हट के आसपास और तलघर में भारी मात्रा में कचरा और गंदगी मिली।
कल्याणे ने गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर कर चालानी कार्रवाई शुरू की, तो प्रबंधक ने जुर्माना भरने से साफ इनकार कर दिया। इस अड़ियल रवैये को देखते हुए कल्याणे ने सहायक राजस्व अधिकारी की टीम को बुलाया और दुकान सील कर दी।
2 घंटे बाद प्रबंधक ने फोन कर चालान की इच्छा जताई। इसके बाद निगम की टीम ने पिज्जा हट पर 25 हजार रुपए वसूले।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!