फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने का मामला: दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राज्य आर्थिक अपराध शाखा (EOW) इंदौर ने 30 जनवरी 2026 को दर्ज प्रकरण में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामला केनरा बैंक की नंदानगर शाखा से जुड़े 40 लाख रुपए के लोन घोटाले का है, जिसमें फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्लॉट को गिरवी रखकर रकम हड़पने का आरोप है।
अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज
11 फरवरी 2026 को इंदौर सेशन कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. अबरार शेख ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक जतिन गुप्ता की अग्रिम जमानत याचिका को आरोपों की गंभीरता देखते हुए निरस्त कर दिया।
EOW ने जांच की शुरू
इससे पूर्व 6 फरवरी को सह-आरोपी राममोहन अग्रवाल की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज की जा चुकी है। EOW ने मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों व वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की जा रही है।
शिकायत पर दर्ज हुई FIR
EOW के अनुसार, केनरा बैंक इंदौर के उप महाप्रबंधक आनंद शिवानंद की लिखित शिकायत पर धोखाधड़ी, कूटरचना और छल की गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोप है कि व्यापारी चंद्रशेखर पचौरी और राममोहन अग्रवाल ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक जतिन गुप्ता, क्रेडिट मैनेजर कमलेश दरवानी, बैंक के पैनल अधिवक्ता तथा शांता मार्केटिंग के साथ कथित मिलीभगत कर 40 लाख रुपए का लोन स्वीकृत कराया।
फर्जी बंधक का आरोप
जांच में सामने आया कि “जय शिव एंड कंपनी” के नाम से खाता खोलने के बाद एक माह के भीतर सह-आवेदक के रूप में राममोहन अग्रवाल को जोड़ा गया।
जिस संपत्ति को बैंक में बंधक बताया गया, वह कागजों में खाली प्लॉट दर्शाई गई थी, जबकि वास्तविकता में उस पर पहले से बहुमंजिला इमारत निर्मित थी और फ्लैट-दुकानें पूर्व में बेची जा चुकी थीं।
वास्तविक स्थिति छिपाई गई
EOW की जांच में यह भी पाया गया कि संपत्ति का भौतिक सत्यापन कथित रूप से गलत तरीके से किया गया और रिपोर्ट में वास्तविक स्थिति छिपाई गई।
प्रोपराइटर को भी आरोपी बनाया
इसके बावजूद 40 लाख रुपए का लोन डीडी के माध्यम से शांता मार्केटिंग के नाम जारी किया गया। मशीनरी खरीद के लिए प्रस्तुत कोटेशन भी शांता मार्केटिंग की बताई गई, जिसके प्रोपराइटर को भी आरोपी बनाया गया है।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!