यूपी और बिहार की लोडिंग बाइकों से रहवासी परेशान: सामान ढुलाई करने वाले बाइक चालक सड़क पर कहीं भी लगा देते हैं जाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब दर्जनभर वाहन चालकों ने यूपी और बिहार से लाई गई दो पहिया बाइकों को माल ढुलाई के लिए लोडिंग वाहन बना दिया है। नयापुरा से सामान ढुलाई करने वाले इन वाहन चालकों की मनमानी से रहवासी परेशान हैं।
नयापुरा क्षेत्र के रहवासी इन दिनों लोडिंग वाहन चालकों की मनमानी से परेशान हो रहे हैं। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में कई फैक्ट्रियां व गोदाम हैं। इसके चलते करीब दर्जनभर बाइकों को लोडिंग वाहन के रूप में चलाया जा रहा है। इनमें अधिकतर वह बाइक शामिल है, जो उत्तर प्रदेेश व बिहार से पासिंग हैं।
बाहर से आकर यहां कामकाज करने वाले यूपी और बिहार के इन वाहन चालकों ने अपनी मनमानी शुरू कर दी है। रहवासी इन्हें रोकते हैं तो यह विवाद करने पर आमादा हो जाते हैं। इससे इन वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत की गई, लेकिन इनकी मनमानी कम नहीं हुई।
मौजूदा में आलम यह है कि यूपी और बिहार की इन बाइकों को चलाने वाले जहां-तहां वाहन खड़े कर देते हैं। इससे कई बार सड़क पर आने-जाने वाले परेशान होते हैं, लेकिन जब भी कोई इन बाइक लोडिंग वाहनों को हटाने को कहता है तो चालक विवाद करने लगते हैं।
बाइक चोरी की होने का आशंका
बताया जाता है कि जो बाइक लोडिंग वाहन बनाई गई है वह यूपी व बिहार आरटीओ से पास है। ऐसे में इन बाइकों के चोरी की होने की शंका भी जताई जा रही है, लेकिन पुलिस में शिकायत के बाद भी अब तक पुलिस ने किसी तरह की जांच या कार्रवाई नहीं की है।
इससे इन बाइक लोडिंग वाहन चालकों के हौसले बढ़े हुए हैं, जबकि रहवासी लगातार प्रशासन व पुलिस से गुहार लगा रहे हैं कि मनमानी करने वाले इन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर इन्हें नियंत्रित किया जाए। रहवासियों का कहना है कि बाइक लोडिंग वाहनों के चालकों द्वारा जानबूझकर कई बार सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया जाता है।
यही नहीं, यह बाइक लोडिंग वाहन जब मुख्य सड़क चिमनबाग चौराहे पर पहुंचते हैं तो वहां भी जाम लग जाता है। ऐसे में इन वाहन चालको की मनमानी पर रोक लगाई जाए।
संबंधित समाचार

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!