खबर
Top News

लिव-इन पार्टनर ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर लगाई आग: कहां हुई यह हैवानियत; लड़की के पिता ने क्या कहा, आरोपी का क्या हुआ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 फ़रवरी 2026, 1:46 pm
शेयर करें:
लिव-इन पार्टनर ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर लगाई आग

खुलासा फर्स्ट, गुरुग्राम।
हरियाणा के गुरुग्राम में 19 वर्षीय छात्रा के साथ गंभीर हिंसा का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके लिव-इन पार्टनर शिवम (निवासी नरेला, दिल्ली) ने उस पर सैनिटाइज़र डालकर आग लगा दी और घटना का वीडियो भी बनाया। मामला बादशाहपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 19 फरवरी 2026 की रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ऑनलाइन मुलाकात से लिव-इन तक
पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित एक पीजी में रहकर बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मुलाकात सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन ऐप के जरिए शिवम से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और बाद में साथ रहने लगे। छात्रा का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। कुछ समय बाद आरोपी उस पर शक करने लगा और मारपीट करने लगा।

16 फरवरी को हमला, गंभीर आरोप
पीड़िता के अनुसार 16 फरवरी 2026 को आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उस पर स्टील की बोतल से सिर पर हमला करने, सिर को दीवार और फर्नीचर से टकराने तथा अन्य वस्तुओं से चोट पहुंचाने का आरोप है। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की और चाकू से हमला किया। उसे धमकी भी दी गई कि उसे इतना घायल कर दिया जाएगा कि वह चल नहीं पाएगी।

वीडियो बनाने और धमकी देने का आरोप
छात्रा का कहना है कि आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए। 18 फरवरी की रात मौका मिलने पर उसने आरोपी के फोन से अपनी मां को बंगाली भाषा में घटना की जानकारी दी। आरोपी भाषा नहीं समझता था, इसलिए उसे संदेह नहीं हुआ। इसके बाद मां ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया।

सफदरजंग अस्पताल में उपचार
पहले छात्रा को गुरुग्राम के सेक्टर-10 सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए फिट घोषित किया, जिसके बाद पुलिस ने विस्तृत बयान दर्ज किया।

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ रेप सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिमांड के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

परिजनों और वकील का आरोप
पीड़िता की वकील रीना राय ने आरोप लगाया कि छात्रा के साथ लगातार उत्पीड़न किया गया। परिजनों का कहना है कि मेडिकल जांच में गंभीर अपराध की पुष्टि हुई है। छात्रा के पिता ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आगे की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट (MLR) के आधार पर धाराएं लगाई गई हैं। डॉक्टरों की अंतिम राय मिलने के बाद आवश्यक होने पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। पूछताछ में आरोपी ने हमला करने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।


संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

9 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

24 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

29 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

37 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!