दिनदहाड़े वकील की हत्या: बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
जिले के करैरा कस्बे में शनिवार सुबह एक वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
जानकारी के अनुसार, घिरियाली मोहल्ला पुराना बाजार निवासी अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना रोज की तरह बाइक से कोर्ट जा रहे थे। तभी किले के पीछे आनंद सागर मंदिर के पास सिद्धन रोड पर घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
आरोपी मौके से हुए फरार
गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे एक अन्य वकील ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही करैरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
परिजनों के अनुसार मृतक का कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने चार लोगों पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!