शराब के पैसे नही देने पर वकील पर हुआ हमला: ऑफिस में घुसकर मारपीट; ईंट फेंककर किया घायल, जान से मारने की भी दी धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाना क्षेत्र में शराब के लिए रुपए नही देने पर एक अधिवक्ता के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरियादी अक्षिल जैन ने पुलिस को बताया कि वह अधिवक्ता हेमा शंखवार के ऑफिस, 87 सेक्टर-ए सुखलिया, इंदौर में उनके साथ रहकर प्रैक्टिस करता है। गुरुवार रात करीब 8.30 बजे वह हेमा शंखवार के साथ ऑफिस पहुंचा था।
इसी दौरान नकुल चौधरी, जिसे वह पहचानता है और जो जिला कोर्ट में अधिवक्ता निकेंद्र सिंह पंवार से मिलने आता-जाता रहता है, ऑफिस में घुस आया।
आरोप है कि नकुल ने ऑफिस चलाने के बदले हर महीने शराब पीने के लिए 1000 रुपए देने की मांग की। जब अक्षिल जैन ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने ऑफिस के अंदर ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इसके बाद जब वह बाहर निकला तो गालियां देते हुए पास पड़ी दो ईंटें उठाकर उस पर फेंक दीं। ईंट लगने से उसके सिर के बाईं ओर और बाएं हाथ की छोटी अंगुली में चोट आई है।
घटना के दौरान सह अधिवक्ता हेमा शंखवार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी वहां से जाने लगा। जाते-जाते उसने धमकी दी कि यदि आगे से रुपए देने से मना किया तो जान से खत्म कर देगा।
पूरी घटना आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने भी देखी। पीड़ित अधिवक्ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!