चैट जीपीटी से बनाए ‘फर्जी नीट प्रश्नपत्र’ बेच रहा था लॉ छात्र: 100-200 रुपए वसूल 200 से ज्यादा स्टूडेंटों को लगाया चूना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर पेपर लीक के दावों ने पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच हलचल मचा दी। जांच में सामने आया कथित पेपर माफिया संगठित गिरोह नहीं, बल्कि लॉ कॉलेज का एक छात्र निकला, जो चैट जीपीटी की मदद से प्रश्नपत्र तैयार कर उन्हें असली नीट पेपर बताकर छात्रों को बेच रहा था।
क्राइम ब्रांच और एसआईटी की संयुक्त कार्रवाई में लसूड़िया क्षेत्र स्थित समर्थ आंगन से गिरफ्तार किए गए आरोपी अक्षय मालवीय के मोबाइल फोन की जांच में कई कथित नीट प्रश्नपत्र मिले।
पुलिस के अनुसार ये प्रश्नपत्र वास्तविक परीक्षा से संबंधित नहीं थे, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म चैट जीपीटी के जरिए तैयार किए गए थे।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से छात्रों से संपर्क करता था और उन्हें परीक्षा का असली पेपर होने का झांसा देकर 100 से 200 रुपए तक में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता था।
जांच में यह भी सामने आया है कि वह 200 से अधिक छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन भुगतान प्राप्त कर चुका है।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में पकड़ाया
पुलिस के मुताबिक आरोपी स्वयं लॉ कॉलेज का छात्र है। उसके पिता अधिवक्ता हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर परीक्षा से तीन दिन पहले ही साइबर एक्सपर्ट और इंटेलिजेंस टीम को सक्रिय कर दिया गया था।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान आरोपी की गतिविधियां सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। अब यह जांच की जा रही है कि आरोपी ने अकेले इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया या उसके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए थे। साथ ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!