विधानसभा के पास छात्रों पर लाठीचार्ज: चप्पल-बोतलें फेंकीं; कंटीले तारों की बैरिकेडिंग पर चढ़े, वाटर कैनन के सामने किया डांस
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, रांची।
झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे हजारों छात्र सोमवार को विधानसभा के पास पहुंच गए। छात्रों ने वहां धरना शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके जवाब में छात्रों ने पुलिस की ओर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकीं।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कंटीले तारों वाली बैरिकेडिंग की थी। छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और कुछ प्रदर्शनकारी वाटर कैनन के सामने डांस करते नजर आए। मौके पर काफी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही।
विधानसभा के चारों तरफ 6 लेयर की सुरक्षा
विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा परिसर और आसपास के इलाके में 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। CCTV कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने विधानसभा की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही नियंत्रित की है।
9 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो भी पहुंचे
छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल देवेंद्रनाथ महतो पिछले 9 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। वह एंबुलेंस से विधानसभा मार्च में शामिल होने पहुंचे।
छात्र पिछले 17 दिनों से JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनरत छात्रों की प्रमुख मांग परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की है। फिलहाल 6 छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
भाजपा विधायक भी छात्रों के समर्थन में उतरे
छात्रों के आंदोलन के समर्थन में भाजपा विधायक भी CM हाउस के सामने धरने पर बैठे। पुलिस ने बाद में उन्हें वहां से हटा दिया। इस बीच विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा विधायक आज सदन में नहीं पहुंचे हैं। फिलहाल सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
पुलिस-छात्रों के बीच तनाव
विधानसभा के पास बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने के बाद पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। बैरिकेडिंग और वाटर कैनन के बावजूद छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव के चलते विधानसभा के आसपास तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और पूरे इलाके में निगरानी रखी जा रही है।
संबंधित समाचार

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी

किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला:बिना निर्माण निकाली रकम; EOW ने 11 लोगों पर दर्ज किया केस

नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी:इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क; बहाना बनाकर कई बार रुपए ट्रांसफर करवाए

शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां:22 से ज्यादा तैयार; लोगों में भारी उत्साह,103 साल से चली आ रही परंपरा

युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; महिला पर प्रताड़ना का आरोप

चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग:9 लोग जिंदा जले; 19 चालान फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!