मंडी में देर रात चाकूबाजी: इतने कर्मचारी घायल; इस चीज के लिए मांगे थे पैसे, हुआ विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चोइथराम मंडी में बुधवार देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। मंडी में काम करने वाले चार कर्मचारियों पर तीन से अधिक बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में चारों युवक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
राजेंद्र नगर थाना पुलिस के अनुसार घायल कर्मचारियों की पहचान अरुण पुत्र राजू निवासी राजा रानी नगर, सुनील पुत्र बाबूलाल, रंजीत पुत्र रामगणेश और सूरज पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। सभी चोइथराम मंडी की दुकान नंबर-1 पर कार्यरत हैं।
शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक देर रात सभी कर्मचारी मंडी में फलों से भरे वाहन खाली कराने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंडी गेट के पास सार्वजनिक शौचालय के समीप अंधेरे में बैठे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगे।
जब कर्मचारियों ने रुपए देने से इनकार किया तो बदमाशों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। सुनील को बचाने पहुंचे अन्य साथियों पर भी आरोपियों ने ताबड़तोड़ वार किए। अचानक हुए हमले से मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
अहिरखेड़ी क्षेत्र के बदमाशों पर शक
घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमला करने वाले बदमाश अहिरखेड़ी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिन पर पहले भी मंडी क्षेत्र में लूटपाट और जबरन वसूली जैसी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।
गुमटी हटाने को लेकर भी हुआ हंगामा
इसी दौरान चोइथराम मंडी चौराहे पर शराब दुकान के बाहर बनी अवैध गुमटी हटाने को लेकर भी विवाद हो गया। देर रात करीब 1 बजे कुछ युवकों ने पथराव किया और दुकान कर्मचारियों के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
हालांकि पुलिस ने किसी बड़े झगड़े या गोलीबारी की घटना से इंकार किया है। मौके पर टूटी हुई कांच की बोतलें मिलीं, लेकिन पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
वहीं शराब दुकान संचालक सिद्धार्थ जायसवाल ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा अवैध गुमटी हटाए जाने के बाद कुछ लोग कार में सवार होकर आए और दुकान के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में अवैध अहाते को लेकर लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई है।
संबंधित समाचार

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!