जानिये इस विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं कब से होंगी शुरू: सबसे पहले यूजी थर्ड ईयर की परीक्षा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने स्नातक वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार सबसे पहले यूजी थर्ड ईयर की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होंगी, जबकि यूजी सेकंड ईयर की परीक्षाएं 16 अप्रैल से आयोजित की जाएंगी।
इनका टाइम टेबल जारी होना बाकी
अधिकारियों के अनुसार अभी फर्स्ट और फोर्थ ईयर का टाइम टेबल अभी जारी होना बाकी है। फर्स्ट ईयर की परीक्षाएं 8 या 9 मई से शुरू होने की संभावना व्यक्त की गई हैं।परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी ने बताया कि सभी परीक्षाओं की विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है।
कुछ समय से परीक्षा नीति में परिवर्तन
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पिछले कुछ समय से परीक्षा नीति में परिवर्तन कर रहा है। अब विश्वविद्यालय परीक्षाओं से न्यूनतम डेढ़ माह पहले टाइम टेबल जारी कर रहा है। इसी नीति के तहत सेकंड ईयर का टाइम टेबल करीब पौने तीन माह पहले ही घोषित कर दिया गया था।
15 जून तक चलेगा परीक्षा सत्र
विश्वविद्यालय में 5 मार्च से 15 जून तक अलग-अलग वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में करीब सवा दो लाख छात्र शामिल होंगे।
सबसे पहले यूजी थर्ड ईयर की परीक्षाएं होंगी। फोर्थ ईयर की परीक्षाएं भी मार्च में ही आयोजित की जाएंगी, जिसका टाइम टेबल जल्द जारी किया जाएगा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी ने बताया कि सभी परीक्षाओं की विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है।
13 से 31 मार्च के बीच CUET-PG परीक्षा
13 से 31 मार्च के बीच CUET-PG परीक्षा आयोजित होने की संभावना है, जिसमें विश्वविद्यालय के हजारों छात्र शामिल होते हैं। ऐसे में इन तारीखों पर परीक्षा न कराते हुए बचे हुए पेपर 1 से 15 अप्रैल के बीच कराने की योजना बनाई जा रही है।
एक माह में जारी होगा परिणाम
परीक्षा समाप्त होने के 21 दिन से एक माह के भीतर परिणाम घ्रोषित कर दिए जाएंगे। यदि थर्ड और फोर्थ ईयर की परीक्षाएं 31 मार्च तक पूरी हो जाती हैं तो 30 अप्रैल तक रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। वहीं अगर परीक्षाएं 15 अप्रैल तक चलती हैं तो परिणाम 10 मई तक घोषित किए जाएंगे। सेकंड ईयर का रिजल्ट 1 मई तक और फर्स्ट ईयर का रिजल्ट 30 जून तक जारी किया जाएगा।
ऐसे छात्रों को अंतिम मौका
डीएवीवी ने नान-एनईपी प्रणाली के तहत स्नातकोत्तर (पीजी) फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!