जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे: क्या आपकी किस्मत चमकने वाली है?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
समय का चक्र निरंतर चलायमान है और ब्रह्मांड में ग्रहों की बदलती स्थिति हमारे जीवन के हर पहलू—करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और वित्त—पर गहरा प्रभाव डालती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर नया दिन अपने साथ नई ऊर्जा और चुनौतियाँ लेकर आता है। जानिये आज आपकी राशि में क्या है खास-
मेष
आज भाग्य आपके साथ रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधिक खर्च से परहेज करें वर्ना आर्थिक तंगी का शिकार हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आज प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी के योग हैं।
वृषभ
आज का दिन यात्रा में बीतेगा। अपनों से मुलाकात मन को खुशी देगी। आज आय को लेकर कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। अपने कार्य आत्मविश्वास से पूरे करें तो ही सार्थक होंगे। विद्यार्थियों के लिए मुश्किल भरा समय है। मेहनत से परहेज न करें।
मिथुन
आज शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी है। स्वास्थ्य के लिए नाजुक समय चल रहा है। आत्मविश्वास जुटाने के लिए योग करें। कार्यों की सफलता मन की एकाग्रता के लिए आवश्यक है। अपना ध्यान रखें।
कर्क
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी नए मेहमान के आने के योग हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। अपने मित्रों पर आंख बंदकर विश्वास करना बंद करें तो ही बेहतर है। स्वास्थ्य पर अधिक राशि खर्च करनी पड़ सकती है। रोगों की समय पर चिकित्सा जरूरी है।
सिंह
आत्मविश्वास की कमी का असर कामों पर नजर आएगा। आज रोजगार में पदोन्नति के योग हैं। बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभकारी साबित होगा। अपने दोस्तों का सहयोग समय पर लेते रहें। किसी लंबी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बनाने का अभी उचित समय नहीं है।
कन्या
परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति के लिए काम में और मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। मौसम अनुकूल नहीं है। व्यापार करने वालों के लिए अनुकूल समय है।
तुला
आज आत्मविश्वास चरम पर होगा । इससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। वाहन धीरे चलाएं। दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। शुभ-अशुभ फल देखकर ही किसी नए कार्य को आरंभ करें। पारिवारिक विवादों से बचें तो ही बेहतर होगा। नए रोजगार की तलाश के लिए उत्तम समय है। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
धनु
समय पर जो उपलब्ध है उसी में संतोष रखेंगे तो जीवन बेहतर बनेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही कोई नया काम आरंभ करें। कारोबार के लिए अभी उचित समय नहीं है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बच्चों के भविष्य से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
मकर
समय अनुकूल नहीं चल रहा है। इसलिये अभी जोखिम के कामों में हाथ न डालें तो ही बेहतर होगा। मनोबल को ऊंचा रखें तो सफलता मिलेगी। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आय के नए स्रोत तलाशने पड़ सकते हैं।
कुंभ
ऐसे लोगों से दूरी रखें तो पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। बच्चों के करियर संबंधी बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में बदलाव का समय है, इसलिये बेहतर विकल्पों पर ही विचार करना श्रेयस्कर होगा।
मीन
कार्यस्थल पर मनोबल ऊंचा रखेंगे तो सभी आपके काम की सराहना करेंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। कहीं से रुकी हुई धनराशि आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता का दृष्टिकोण रखें।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!