जन्मदिन की पार्टी में लहराया चाकू: सोशल मीडिया पर ‘डॉनगीरी’ का प्रदर्शन!
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सोशल मीडिया पर बदमाशी का प्रदर्शन करने का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला परदेशीपुरा क्षेत्र से सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने जन्मदिन पार्टी को शक्ति प्रदर्शन का मंच बना दिया।
हाथों में चाकू, सामने मोबाइल कैमरा और बैकग्राउंड में बदमाशी वाले गाने... युवकों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो परदेशीपुरा क्षेत्र के विशाल धनगर और उसके साथियों से जुड़ा है। दो दिन पहले आयोजित एक जन्मदिन पार्टी के दौरान युवक इंस्टाग्राम पर लाइव हुए और कथित तौर पर हथियारों का प्रदर्शन करते नजर आए।
वीडियो में कई युवक शराब के नशे में दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके हाथों में छोटे-बड़े धारदार हथियार भी देखे जा सकते हैं। वीडियो में मौजूद युवक फिल्मी और गैंगस्टर थीम वाले गीतों पर चाकू लहराते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण के दौरान उन्होंने खुद को इलाके में प्रभावशाली दिखाने की कोशिश की। कुछ युवकों द्वारा आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किए जाने की भी चर्चा है।
सूत्रों के अनुसार वीडियो में दिखाई देने वाले कुछ युवकों के नाम पहले भी विभिन्न विवादों और आपराधिक मामलों में सामने आ चुके हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान और हथियारों की प्रकृति की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में यह पाया जाता है कि वीडियो में प्रदर्शित हथियार अवैध हैं या उनका उपयोग कानून का उल्लंघन करते हुए किया गया है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!