मंत्री के घर से आधा किमी दूर चाकूबाजी करने वाले धराए: खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद जागी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

बर्थ-डे पार्टी के लिए निकले थे आरोपी, रुपए नहीं देने पर कारोबारी को चाकू मारकर भागे थे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सत्ता के गलियारों में बेहद अहम माने जाने वाले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर से महज आधा किलोमीटर दूर देर रात बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी को रुपए के लिए चाकू मार दिया था। चाकू मारने की वारदात ने पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर दिए थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के बाद पुलिस की शुरुआती कार्रवाई सुस्त रही।
खुलासा फर्स्ट ने 21 अगस्त के अंक में ‘मंत्री विजयवर्गीय के घर से आधा किलोमीटर दूर चाकूबाजी’ शीर्षक से मामले को प्रमुखता से उठाया था। आखिरकार पुलिस हरकत में आई, सीसीटीवी खंगाले गए, कार की पहचान हुई और पुलिस के हाथ वारदात में शामिल चारों आरोपियों के गिरबान तक पहुंच गए।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए किराए की बलेनो कार लेकर निकले थे। पार्टी के दौरान शराब पीने के बाद चारों नंदा नगर की सड़कों पर घूम रहे थे। इस बीच रात करीब 1.51 बजे कृष्णा किड्स वियर के संचालक भारत पिता मनोज (22) निवासी नंदा नगर एक्टिवा से बजरंग नगर स्थित पानी की टंकी पर पानी लेने जाने के लिए वहां से गुजरते।
तभी रास्ते में सामने से आरोपियों की तेज रफ्तार कार आई। कार सवार सभी आरोपी हुड़दंग कर रहे थे। भारत ने कार सवारों को वाहन धीरे चलाने की समझाइश दी तो भड़क वे उठे। कुछ देर बाद कार रोककर कार में सवार चार युवक नीचे उतरे। उन्होंने भारत को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोपियों ने भारत से रुपयों की मांग करते हुए इनकार करने पर गालियां दीं और उनकी कमर पर चाकू मार दिया। चाकू लगते ही भारत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद चारों आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।
खुलासा फर्स्ट ने मामले को प्रमुखता से उठाया तो पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। कार के रूट की पड़ताल हुई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। आखिरकार पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।
सीसीटीवी ने खोला राज, चारों चेहरे सामने आए
परदेशीपुरा पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार की पहचान की। इसके बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अप्रांश उर्फ लक्ष्य उर्फ बाबू, हनी हरगड़े, अंशु कुशवाह व अंकित परिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू और बलेनो कार भी जब्त कर ली है।
जन्मदिन की खुशी में निकले थे, चारों पहुंचे हवालात
जांच में सामने आया कि अप्रांश उर्फ लक्ष्य ने अपने दोस्त हनी के जन्मदिन की पाटीज़् के लिए कार किराए पर ली थी। चारों दोस्त उसी कार में घूम रहे थे। पुलिस के मुताबिक शराब पीने के बाद नंदा नगर में भारत से विवाद हुआ और देखते ही देखते जन्मदिन की पार्टी का प्लान अपराध में बदल गया। अब पुलिस यह भी पता लगा रही है कि भारत से रुपए क्यों मांगे गए और क्या आरोपी इससे पहले भी राहगीरों को इसी तरह धमका चुके हैं। चारों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
मंत्री के घर के इतने करीब वारदात, फिर भी पुलिस क्यों रही बेखबर?...यह सिर्फ एक युवक को चाकू मारने की घटना नहीं है। सवाल यह भी है कि जिस इलाके में प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का घर महज आधा किलोमीटर दूर है, वहां देर रात चार युवक कार में घूमते हुए हुड़दंग करते हैं, राहगीर से रुपए मांगते हैं और चाकू मारकर भाग निकलते हैं, तो पुलिस की गश्त और निगरानी कहां थी?
फिलहाल चारों आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं, लेकिन मंत्री के घर से आधा किलोमीटर दूर हुई इस चाकूबाजी ने न सिर्फ बदमाशों की बेखौफी का खुलासा किया बल्कि वारदात के बाद पुलिस की शुरुआती सुस्ती पर भी बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!