कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: अब हर शुक्रवार चलेगा जन विश्वास अभियान; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्य प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में निवेश, खेल, न्यायिक व्यवस्था, जल संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी और सुशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
कई अहम निर्णय लिए गए
बैठक के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश को करीब ₹7000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। साथ ही भोपाल में एशिया हॉकी कप-2026 के आयोजन सहित कई अहम निर्णय लिए गए।
₹7000 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मिली गति
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए करीब ₹7000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
भोपाल करेगा एशिया हॉकी कप-2026 की मेजबानी
मंत्रिपरिषद ने अक्टूबर 2026 में भोपाल में एशिया हॉकी कप आयोजित करने की तैयारियों को मंजूरी दी। प्रतियोगिता में छह देशों के लगभग 200 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। टूर्नामेंट का आयोजन शहर के नव-निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा।
चार शहरों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
कैबिनेट ने न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के चार शहरों में नए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नए जिला एवं सत्र न्यायालय कार्यालय की स्थापना को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
IISER में बनेगा ड्रोन टेक्नोलॉजी सेंटर
बैठक में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) में ड्रोन तकनीक केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। सरकार का उद्देश्य आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना है।
जल संसाधन और आईटी परियोजनाओं को मंजूरी
मंत्रिपरिषद ने जल संसाधन विभाग की लंबित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का फैसला किया। ₹184 करोड़ की मल्हारगढ़ माइक्रो सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और अन्य विभागों की विभिन्न विकास योजनाओं को भी मंजूरी मिली। बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल खरीदी और कर्मचारियों के पदोन्नति से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
हर शुक्रवार चलेगा 'जन विश्वास अभियान'
कैबिनेट ने प्रदेश में 'जन विश्वास अभियान' शुरू करने का निर्णय भी लिया। इसके तहत प्रत्येक शुक्रवार मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास करेंगे। इस दिन नियमित विभागीय बैठकों के बजाय फील्ड विजिट को प्राथमिकता दी जाएगी। अभियान की प्रगति की दो सप्ताह बाद समीक्षा भी की जाएगी।
सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य निवेश को प्रोत्साहन देना, न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करना, खेल अवसंरचना का विकास करना और आम नागरिकों तक प्रशासन की पहुंच को और प्रभावी बनाना है।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!