थाने में करणी सेना और भीम आर्मी का हंगामा: पुलिस ने किया लाठीचार्ज; अध्यक्ष सहित 12 को हवालात में डाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
मंगलवार सुबह जिले के पोरसा में उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब करणी सेना और भीम आर्मी के नेता-कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पोरसा थाना परिसर का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने थाने के अंदर घुसकर नारेबाजी की और कामकाज बाधित कर दिया।
चेतावनी के बाद भी नहीं माने, हुआ लाठीचार्ज
पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाइश और चेतावनी दी, लेकिन जब भीड़ नहीं हटी तो हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा गया। लाठीचार्ज के बाद भीम आर्मी के कई नेता–कार्यकर्ता मौके से भाग गए, जबकि पुलिस ने करणी सेना के अध्यक्ष समेत 10–12 लोगों को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया।
फायरिंग की घटना से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, विवाद की जड़ सोमवार शाम हुई फायरिंग की घटना है। लालपुरा निवासी गोविंद शर्मा भिंड से पोरसा की ओर आ रहा था, तभी रास्ते में बंटू तोमर, अंकुश सिंह सहित अन्य लोगों ने उसकी गाड़ी को घेरकर फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए गोविंद सीधे अपनी गाड़ी लेकर थाना परिसर में घुस गया।
उल्टा पीड़ित पर FIR की मांग
आरोप है कि फायरिंग के बाद बंटू तोमर करणी सेना अध्यक्ष विष्णु सिंह तोमर के साथ थाने पहुंचा और पीड़ित गोविंद शर्मा पर ही एफआईआर दर्ज करने का दबाव बनाने लगा। थाना प्रभारी (TI) ने फायरिंग करने वालों के समर्थन में खड़े होने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें थाने से बाहर कर दिया।
सोशल मीडिया से थाने के घेराव का ऐलान
TI द्वारा बंटू तोमर को क्षेत्र का बदमाश बताए जाने से नाराज करणी सेना अध्यक्ष ने रात में ही सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर थाने के घेराव का ऐलान कर दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह भीम आर्मी के पोरसा अध्यक्ष राहुल खन्ना भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए।
पुलिस की सख्ती, हालात नियंत्रण में
लाठीचार्ज के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थाने की व्यवस्था बाधित करने, शासकीय कार्य में अवरोध, अवैध जमावड़ा जैसी धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!