ज्वेलरी शॉप में तोड़फोड़ लाखों का हुआ नुकसान: किराए–खरीद विवाद के बाद वारदात; दुकान मालिक पर संदेह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर स्थित एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने रात के अंधेरे में बड़ी तोड़फोड़ की। दुकान का शटर उचकाकर अंदर घुसे बदमाशों ने दीवार तोड़ी, डिस्प्ले और फर्नीचर क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस घटना में दुकान संचालक को करीब डेढ़ लाख रुपए के नुकसान हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस दौरान दुकान में रखा करीब 16 लाख की ज्वेलरी भी गायब हो गई, जिसका पुलिस ने एफआईआर में जिक्र नहीं किया है।
जानकारी के मुताबिक धीरज नगर एमआर-9 निवासी राजकुमार सोनी (53) की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बीएनएस की धारा 324(5), 329(1) और 331(4) का केस दर्ज किया है। पीड़ित राजकुमार सोनी ने बताया कि नंदानगर में 67/1 पर उनकी सोने-चांदी की दुकान संतोष ज्वेलर्स है, जो उन्होंने किराए पर ले रखी थी।
करीब नौ महीने पहले दुकान मालिक सोनू ठाकुर और सागर ठाकुर उनसे दुकान खाली कराने और खरीद-फरोख्त को लेकर मिले थे। उस दौरान कीमत को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद तीन महीने पहले विवाद बढ़ने पर उन्होंने दुकान में ताला लगाकर बंद कर दिया था।
बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी गायब मिला- उन्होंने बताया कि 24 जनवरी की रात करीब 10 बजे तक दुकान का ताला सही था, लेकिन 25 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे जब वे दुकान के पास से गुजरे तो देखा कि दुकान का सारा सामान बाहर पड़ा है।
शटर उचका हुआ था, दीवार टूटी थी, डिस्प्ले और फर्नीचर क्षतिग्रस्त थे। बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी गायब मिला। पीड़ित ने मनोज, सागर और शुभम पर शंका जताई है। मामले में पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
आरोप दुकान में रखा लाखों का माल गायब- पीड़ित राजकुमार सोनी ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि दुकान को लेकर मनोज ठाकुर, लोकसिंह, शुभम ठाकुर, सागर ठाकुर आदि से विवाद चल रहा है। तीन माह पहले इन सभी ने दुकान किराए और खरीद की बात पर विवाद कर दुकान पर ताला लगा दिया था।
मामला थाने भी पहुंचा था, लेकिन विवाद न हो इसलिए पुलिस ने मुझसे बाउंड ओवर करवा लिया था। तब से ही मैंने दुकान तरफ देखा तक नहीं, यहां तक कि मेरे लाखों के सोने-चांदी के जेवरात दुकान में ही रखे हुए थे। सुबह दुकान के पास से गुजरा तो दुकान का शटर टूटा हुआ दिखाई दिया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!