खबर
Top News

कराते क्लास का करण निकला जावेद: शादी का झांसा देकर हिंदू युवती से दुष्कर्म; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 फ़रवरी 2026, 1:55 pm
शेयर करें:
कराते क्लास का करण निकला जावेद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कराते क्लास से शुरू हुई दोस्ती का अंत सनसनीखेज आरोपों से हुआ। महू क्षेत्र में एक युवती ने कराते प्रशिक्षु पर शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म, असली नाम छिपाने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और अश्लील तस्वीरें वायरल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2020 में वह डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान महू में कराते क्लास जाती थी, जहां करणसिंह नाम से आने वाले युवक से जान-पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। आरोप है कि 14 जनवरी 2024 को घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, तभी आरोपी आया और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद भी उसने तीन-चार बार इसी तरह झांसा देकर संबंध बनाए। मामले ने तब नया मोड़ लिया जब कराते क्लास में बेल्ट ग्रेडिंग के दौरान जावेद नाम पुकारे जाने पर करणसिंह ने प्रमाण-पत्र लिया। युवती का आरोप है कि पूछने पर उसने स्वीकार किया कि उसका असली नाम जावेद अख्तर है और वह हैदराबादी बस्ती, महू का निवासी है। विरोध करने पर कथित तौर पर उसने धमकी दी कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जैसा कहूं वैसा करों, नहीं तो बर्बाद कर दूंगा।

इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया वीडियो
पीड़िता का आरोप है कि उसने दूरी बनाना चाही तो आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसका फोटो एडिट कर अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं। इतना ही नहीं, उसके रिश्तेदारों को भी भेजी गईं, जिससे उसकी सामाजिक छवि को ठेस पहुंची।

मुस्लिम बनाकर साथ रखूंगा
पीड़िता के मुताबिक 26 फरवरी को दोपहर पुराने एबी रोड स्थित खड़े हनुमान मंदिर के पास आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरन ले जाने की कोशिश की और कहा कि वह उसे मुस्लिम बनाकर रखेगा। मौके पर मौजूद अनिमेश चौरसिया ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी ने उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

परिजन और परिचितों को जानकारी देने के बाद सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

10 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

14 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

22 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

31 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

33 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

42 minutes ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 19 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!