खबर
Top News

चार दिन ही तो हुए थे शादी के: फिर दुल्हन ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया; ससुराल वालों और मायके पक्ष ने क्या कहा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मई 2026, 3:04 pm
शेयर करें:
चार दिन ही तो हुए थे शादी के

खुलास फर्स्ट, ग्वालियर।
शादी के महज चार दिन बाद एक नवविवाहिता के फंदे पर झूलने का मामला सामने आया है, जिसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र की रहने वाली सपना कंसाना फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। घटना को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के बयान अलग-अलग हैं, जिससे मामला और उलझ गया है।

जानकारी के अनुसार, सपना की शादी 24 अप्रैल को सौरभ गुर्जर से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद 28 अप्रैल की शाम वह घर के बाथरूम में फंदे पर लटकी मिली। ससुराल पक्ष का कहना है कि सपना ने कपड़े टांगने वाली खूंटी से फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन खूंटी टूटने से वह नीचे गिर गई और समय रहते उसकी जान बचा ली गई।

घटना के बाद उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर है। बेहोशी की स्थिति के कारण अब तक उसका बयान दर्ज नहीं हो सका है।

वहीं, मायके पक्ष ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी में करीब 8 लाख रुपए नकद और घरेलू सामान देने के बावजूद ससुराल वाले स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर सपना को प्रताड़ित किया गया और गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। नागेंद्र सिंह सिकरवार (सीएसपी) के अनुसार, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मामला आत्महत्या का प्रयास है या इसके पीछे कोई साजिश है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

वहीं, धर्मवीर सिंह (एसएसपी) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सपना के होश में आने और उसके बयान के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

संबंधित समाचार

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

12 minutes ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

13 minutes ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

20 minutes ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

25 minutes ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

31 minutes ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

44 minutes ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 1 hour ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 1 hour ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 2 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 2 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 2 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 3 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 3 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 3 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 3 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 3 hours ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 3 hours ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!