शहर का आईएसबीटी बनेगा हाईटेक ट्रांसपोर्ट हब: यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं; मेट्रो-रेलवे से भी रहेगी सीधी कनेक्टिविटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कुमेड़ी स्थित इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के संचालन और रखरखाव की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। करीब 5.85 हेक्टेयर यानी 14.46 एकड़ में फैले इस टर्मिनल को बस, मेट्रो और भविष्य में रेलवे की एकीकृत कनेक्टिविटी वाले मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में संचालित किया जाएगा।
इतनी होगी क्षमता
यहां प्रतिदिन 1,500 से अधिक बसों और करीब 50 से 55 हजार यात्रियों की आवाजाही संभालने की क्षमता होगी। आईएसबीटी के संचालन, रखरखाव और समग्र प्रबंधन की जिम्मेदारी बीवीजी इंडिया लिमिटेड को सौंपी गई है। कंपनी लीज व्यवस्था के तहत टर्मिनल की यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक और व्यावसायिक गतिविधियों तक का प्रबंधन करेगी।
गुजरात-राजस्थान-दिल्ली से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
कुमेड़ी आईएसबीटी इंदौर के साथ मध्य प्रदेश के लिए भी महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय परिवहन केंद्र बनेगा। यहां से गुजरात, राजस्थान और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के लिए बसों का संचालन किया जा सकेगा।
टर्मिनल को एयरपोर्ट स्तर की सुविधाओं वाले मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को एक ही स्थान से अलग-अलग सार्वजनिक परिवहन सेवाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है।
फुटओवर ब्रिज से सीधे मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे यात्री
आईएसबीटी को मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए समर्पित फुटओवर ब्रिज (FOB) की व्यवस्था रहेगी। इससे बस से उतरने वाले यात्री सीधे मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। भविष्य में रेलवे कनेक्टिविटी जुड़ने के बाद बस, मेट्रो और रेल तीनों माध्यमों के बीच यात्रियों का आवागमन आसान हो सकेगा।
डिजिटल सिस्टम से होगा पूरे टर्मिनल का संचालन
टर्मिनल में आधुनिक तकनीक का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जाएगा। डिजिटल एसेट मैनेजमेंट, ऑटोमेटेड पार्किंग, डिजिटल पेमेंट, सीसीटीवी निगरानी, पब्लिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम, शिकायत निवारण प्रणाली और रियल-टाइम ऑपरेशनल डैशबोर्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके अलावा बिजली, जलापूर्ति, लिफ्ट, एयर कंडीशनिंग और सीवेज ट्रीटमेंट जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए प्रिवेंटिव मेंटेनेंस सिस्टम अपनाया जाएगा।
30 हजार वर्गफीट में दुकानें और फूड कोर्ट
आईएसबीटी सिर्फ यात्रियों के आवागमन का केंद्र नहीं रहेगा। परिसर के करीब 30 हजार वर्गफीट क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां विकसित करने की योजना है। यहां रिटेल दुकानें, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट, कार्यालय और यात्रियों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
सोलर एनर्जी से लेकर वेस्ट मैनेजमेंट तक
टर्मिनल को पर्यावरण अनुकूल बनाने पर भी फोकस रहेगा। इसमें सौर ऊर्जा उत्पादन, ऊर्जा दक्ष उपकरण, सीवेज के पानी का पुनर्चक्रण, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, जैविक अपशिष्ट प्रसंस्करण, जल संरक्षण और ग्रीन लैंडस्केपिंग जैसी व्यवस्थाएं शामिल होंगी।
सिंहस्थ-2028 की भी तैयारी
बीवीजी इंडिया ने बताया कि संचालन व्यवस्था इस तरह तैयार की जाएगी कि सिंहस्थ-2028 जैसे बड़े आयोजनों के दौरान लाखों यात्रियों की आवाजाही भी सुचारू रूप से संभाली जा सके। इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ, बेहतर भीड़ प्रबंधन, उन्नत सफाई व्यवस्था और मेट्रो व रेलवे प्रशासन के साथ समन्वित संचालन की योजना बनाई गई है।
सीईओ ने बताया
बीवीजी इंडिया लि. की सीईओ रूपल सिन्हा ने कहा कि भारत में सार्वजनिक परिवहन तेजी से बदल रहा है और बस टर्मिनल अब केवल यात्रियों के आने-जाने का स्थान नहीं, बल्कि एकीकृत मोबिलिटी इकोसिस्टम बनते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य कुमेड़ी आईएसबीटी को स्मार्ट, टिकाऊ और यात्री-केंद्रित सार्वजनिक परिवहन मॉडल के रूप में विकसित करना है। कंपनी का कहना है कि एयरपोर्ट, अस्पतालों, औद्योगिक परिसरों और बड़े सार्वजनिक बुनियादी ढांचों के संचालन का उसका अनुभव कुमेड़ी आईएसबीटी को देश के आधुनिक और कुशल मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।
संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!