खबर
Top News

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम: शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अक्टूबर 2026, 3:11 pm
शेयर करें:
स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम

फिरोज खान की 50 अचल संपत्तियां, बाजार कीमत 65.71 करोड़ का अनुमान

लगाई अग्रिम जमानत याचिका, लोकायुक्त विभाग की जांच में हर दिन हो रहे खुलासे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) में पदस्थ फिरोज भ्रष्टाचार की खान निकला। लोकायुक्त विभाग की जांच में उसकी संपत्तियों को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कल तक की ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक उसकी 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति का पता चला है।

इसमें कुल 50 अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिनकी गाइड लाइन कीमत 18 करोड़ 29 लाख 53 हजार रुपए है और अनुमानित वर्तमान बाजार कीमत 65.71 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

वहीं, फिरोज खान की पत्नी हिना खान, रविकांत पंवार के बेटे युवराज पंवार और मो. शाकिर की फर्म स्पार्कवेव रियलटी प्रालि को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कंपनी ने शासन को 1.40 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी की चपत लगाने की कोशिश की, हालांकि कंपनी के मंसूबे पूरे नहीं हो सके।

उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर को फिरोज खान के विभिन्न आवासों और ठिकानों पर लोकायुक्त विभाग ने तलाशी की कार्रवाई की थी। एसपी डॉ. राजेश सहाय के अनुसार, अब तक 20,00,36,570 रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला है।

जांच में कुल 50 अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिनकी गाइडलाइन कीमत 18.29 करोड़ रुपए से अधिक है, जबकि वर्तमान बाजार कीमत करीब 65.71 करोड़ रुपए आंकी गई है।

जांच के दौरान देवास के सीनियर राधागंज क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में दो भूखंडों की जानकारी मिली है। इनमें प्लॉट क्रमांक 16ए का क्षेत्रफल 958 वर्गफीट और प्लॉट क्रमांक 45 का क्षेत्रफल 1,060 वर्गफीट बताया गया है।

दोनों भूखंड साहिल ट्रेडिंग कंपनी के नाम क्रमशः 8,74,400 रुपए और 9,32,639 रुपए में खरीदे गए थे। इनकी वर्तमान बाजार कीमत कुल 60,54,000 रुपए आंकी गई है। जांच में इन संपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों और लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है।

बैंक खातों में 19.76 लाख रुपए जमा
बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराजा रियल स्टेट के बैंक खाते में 9,70,159 रुपए जमा पाए गए हैं। जारी विवरण में बैंक खातों में कुल 19,76,541 रुपए की राशि जमा होने की बात कही गई है।

जांच एजेंसी इन वित्तीय जानकारियों के आधार पर संपत्तियों और धनराशि से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र के पिपलरावा में लकड़ी की आरा मशीन होने की जानकारी भी सामने आई है।

बताया गया है कि यह मशीन 6 लाख रुपए में आरोपी की मां वहीदा खान के नाम खरीदी गई थी। इस संपत्ति को लेकर भी जांच में जानकारी शामिल की गई है।

गुंडे हेमंत यादव की पड़ी जमीन पर नजर
बताया जाता है कि शहर के एक बड़े भूमाफिया से भी सौदा हुआ था, लेकिन जमीन की पूरी खरीद-बिक्री नहीं हो सकी। बाद में इस जमीन पर एक गुंडे हेमंत यादव की नजर पड़ी। कुछ लोगों ने हेमंत को इसकी जिम्मेदारी सौंपी और उसे जमीन का सौदा पूरा कराने के लिए कहा था।

वारिसों को रकम देकर उनके दावे हटाने की जिम्मेदारी भी उसे मिली थी। इसके बाद हेमंत ने कथित तौर पर दबाव बनाना शुरू किया था, लेकिन इसी बीच पुराने मामले में उस पर कार्रवाई हुई थी। हेमंत को अक्टूबर 2023 में फिर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद जमीन से जुड़ा यह मामला ठंडा पड़ गया।

किसान का आरोप, जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराई!
लोकायुक्त की सर्च और संपत्तियों की जांच के बीच अब देवास के एक किसान ने फिरोज खान और उससे जुड़े लोगों पर जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है। राजोदा निवासी किसान राजेंद्र सिंह ठाकुर ने इस संबंध में लोकायुक्त को शिकायत देकर मामले को फिरोज के खिलाफ चल रही जांच में शामिल करने की मांग की है।

किसान के आरोपों से संपत्तियों की खरीद-फरोख्त का मामला और गंभीर हो गया है। राजेंद्र सिंह ठाकुर पिता पोपसिंह ठाकुर के मुताबिक सर्वे क्रमांक 520/1, 521, 586, 587 और 1038 की कुल 3.88 रकबा भूमि उनके स्वामित्व में है।

आरोप है कि अनुबंध की शर्तें पूरी किए बिना और उनकी सहमति के बगैर फिरोज से जुड़े व्यक्तियों और फर्मों ने जमीन की रजिस्ट्री करा ली। किसान ने अपनी शिकायत में रोशनी वर्मा और रानू कुशवाह की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

दोनों संबंधित जमीन के दीवानी विवाद में प्रतिवादी हैं। जमीन की रजिस्ट्री निरस्त कराने का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रकरण में अगली सुनवाई 19 नवंबर को निर्धारित बताई गई है।

किसान ने मांग की है कि उसकी शिकायत को फिरोज खान के खिलाफ चल रही लोकायुक्त जांच का हिस्सा बनाया जाए, ताकि जमीन के लेन-देन और संबंधित दस्तावेजों की भी पड़ताल हो सके।

इन सरकारी अफसरों की भूमिका की हो जांच
पिछले दिनों लोकायुक्त विभाग ने स्पार्कवेव रियलटी प्रा. लि. कंपनी के बारे में जानकारी दी थी। इसमें फिरोज खान की पत्नी हिना खान, आनंद पिता रविकांत पंवार और मो. शाकिर साझेदार हैं। इस कंपनी ने लसूड़िया मोरी के पीछे बेशकीमती जमीन का सौदा किया था। इसकी बिना स्टाम्प ड्यूटी भरे रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है।

सूत्रों का कहना है कि रविकांत ने अपने बेटे युवराज पंवार के माध्यम से हिना, पत्नी फिरोज खान, को मुख्तियारनामे की जमीन बेची थी। इसके लिए पंजीयक की मिलीभगत से स्टाम्प कोड और स्लॉट जारी कराया गया। बड़ा सवाल यह है कि पंजीयक अधिकारी प्रदीप निगम ने कथित फर्जी मुख्तियारनामे की जांच की थी या नहीं? क्या उन्होंने मुख्तियारनामे की स्टाम्प ड्यूटी की जांच की थी?

खरीदार कंपनी स्पार्कवेव को लसूड़िया मोरी वाली जमीन के मामले में विक्रेता रविकांत पंवार को 3 करोड़ 51 लाख रुपए देने थे। कंपनी ने एक्सिस बैंक की यशवंत निवास रोड शाखा का डेढ़ करोड़ रुपए का चेक दिया।

डेढ़ करोड़ रुपए आरटीजीएस के जरिए भेजे गए और 51 लाख रुपए नकद दिए गए। ऐसे में सवाल उठता है कि ये 51 लाख रुपए नकद कहां से आए। लसूड़िया मोरी वाली जमीन के मामले में जूनी इंदौर तहसीलदार के यहां नामांतरण के लिए आवेदन लगाया गया, लेकिन ड्राफ्टिंग वाली रजिस्ट्री पेश की गई।

ऐसे में सवाल है कि जूनी इंदौर तहसीलदार ने कथित फर्जी रजिस्ट्री वाली कंपनी स्पार्कवेव को किस आधार पर पक्षकार बनाया?

उधर, मगरखेड़ा वाली कस्तूरीबाई शर्मा की जमीन के मामले में मल्हारगंज तहसीलदार नारायण नांदेड़ा ने संभागायुक्त का आदेश नहीं माना और हेड कांस्टेबल फिरोज खान तथा रविकांत पंवार के दबाव में जमीन का नामांतरण श्याम इंफ्रा के नाम कर दिया।

जबकि संभागायुक्त ने (आदेश क्रमांक 0268/बी-121) आदेश दिया था कि उक्त मामले की सुनवाई तहसीलदार बिचौली हप्सी करेंगे। इसके बावजूद तहसीलदार नारायण नांदेड़ा ने नामांतरण कर दिया था। बाद में इस नामांतरण को मल्हारगंज की अनुविभागीय अधिकारी निधि वर्मा ने खारिज कर दिया था।

संबंधित समाचार

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

11 minutes ago
इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप
Top News

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

12 minutes ago
रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार
Top News

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

21 minutes ago
डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल
Top News

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

23 minutes ago
क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
Top News

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

about 1 hour ago
23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार
Top News

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

about 1 hour ago
किसान के घर 50 लाख की चोरी
Top News

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब

about 1 hour ago
जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान
Top News

जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान:छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व

about 1 hour ago
शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत
Top News

शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत:जागती आंखें करेंगी लक्ष्मी का इंतजार

about 2 hours ago
मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा
Top News

मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा:थिंक गैस लाइन में लगी आग; 10 फीट तक उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
दिवाली से पहले Bajaj का धमाका
Top News

दिवाली से पहले Bajaj का धमाका:Pulsar NS200 लॉन्च; बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

about 2 hours ago
राजीनामा कर फिर किया बलात्कार
Top News

राजीनामा कर फिर किया बलात्कार:शादी का सपना दिखाया; कोर्ट में बयान बदलवाए

about 2 hours ago
पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:जेल में बंद सप्लायर के नेटवर्क का खुलासा

about 2 hours ago
राहुल गांधी से रैली टालने की अपील
Top News

राहुल गांधी से रैली टालने की अपील:कारोबारी बोले- करोड़ों का नुकसान होगा; 2025 में दिवाली पर हुई थी इतने हजार करोड़ की बिक्री

about 2 hours ago
दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष
Top News

दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष:पीड़िता ने उठाए सवाल

about 3 hours ago
छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए
Top News

छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए

about 3 hours ago
पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान
Top News

पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान:बदमाशों की जमानत निरस्त कराएं ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करें

about 3 hours ago
अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा
Top News

अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा:आबकारी अधिकारी की पत्नी को लगी गोली; उपचार के दौरान मौत

about 3 hours ago
ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा
Top News

ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा:निगम वाहन के सामने धरने पर बैठे पार्षद; रिमूवल टीम पर पैसे मांगने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप

about 3 hours ago
कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल
Top News

कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल:शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!