अंतरराज्यीय ट्रक ठगी गिरोह का खुलासा: मुख्य सरगना सहित 6 गिरफ्तार; 30 लाख से ज्यादा का माल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। लीमाचौहान और तलेन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गिरोह के मुख्य सरगना समेत छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10.60 लाख रुपए नकद, करीब 20 लाख रुपए मूल्य की क्रेन मशीन और ट्रक के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं।
किश्तों का झांसा देकर ट्रक हड़पने की वारदात
पुलिस अधीक्षक अमित सुरेश तोलानी ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस गिरोह ने ट्रक मालिकों को किश्तों के भुगतान का भरोसा देकर वाहन हड़पने की साजिश रची थी।
दो अलग-अलग मामलों से खुला राज
पहले मामले में फरियादी बीरमसिंह वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने भुगतान का आश्वासन देकर आईसर ट्रक (क्रमांक DD 01 G 9211) लिया, लेकिन न तो किश्तें जमा कीं और न ही ट्रक लौटाया। इस पर लीमाचौहान थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 316(2), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।
दूसरे मामले में फरियादी भगवानसिंह ने बताया कि आरोपी पूजा करने के बहाने ट्रक (RJ 17 GB 1013) ले गए और बिना किसी दस्तावेजी प्रक्रिया व किश्त भुगतान के ट्रक हड़प लिया। इस प्रकरण में तलेन थाना पुलिस ने भी समान धाराओं में केस दर्ज किया।
तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने जांच के दौरान यासीन पुत्र मासूम मुल्तानी, याकूब खान, अकरम खान, रेहान खान (निवासी जलगांव, महाराष्ट्र), नईम उर्फ नईम चायना (निवासी छापीहेड़ा, वर्तमान पता मूसाखेड़ी इंदौर), मनोज वैष्णव (निवासी शाजापुर) को हिरासत में लिया।
ट्रक काटते थे कबाड़ में
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आपसी सांठगांठ से ट्रक मालिकों से कम नकद राशि में सौदा तय करते, फिर किश्तों का झांसा देकर वाहनों को महाराष्ट्र ले जाकर काटकर कबाड़ में बेच देते थे।
दर्ज हैं 20 से ज्यादा गंभीर मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यासीन और नईम खान के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, चोरी, अमानत में खयानत जैसे 20 से अधिक गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल
इस कार्रवाई में तलेन थाना प्रभारी राकेश दामले लीमाचौहान थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी, एसआई शिवराज मीणा साइबर प्रभारी जितेंद्र अजनारे, एएसआई प्रदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!